पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि अब से 10वीं पास बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये भत्ता दिया जाएगा। इस योजना के जरिए बेरोजगार युवाओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा। युवा इन रुपये का इस्तेमाल कर स्किल सीख जाएं ताकि भविष्य में स्किल के जरिए नौकरी हासिल कर सकें। ममता बनर्जी की इस घोषणा से राजनीतिक हलकों में बवाल मच गया है क्योंकि जल्द ही बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कई राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस योजना के जरिए ममता बनर्जी युवा वोट बैंक को अपनी ओर करने की कोशिश कर रही हैं।
ममता बनर्जी ने यह घोषणा 7 मार्च को एक भाषण में की है। दरअसल ममता बंगाल में हो रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन का विरोध कर रही हैं, क्योंकि इस प्रक्रिया में बड़ी मात्रा में वोटरों के नाम कटे हैं। इसी प्रक्रिया का विरोध करते हुए ममता एक भाषण दे रही थीं, उसी बीच उन्होंने युवाओं को मासिक भत्ता देने की घोषणा कर दी। इस घोषणा के बाद बंगाल के कई युवा खुश हैं, लेकिन कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि ममता बनर्जी ने चुनाव से ठीक पहले यह घोषणा क्यों की है। अब सवाल उठता है कि बंगाल के किन लोगों को 1500 रुपये भत्ते के तौर पर मिलने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: खस्ताहाल पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने देगी 1000 रुपये, किनको नहीं मिलेगा?
हर महीने भत्ता किन्हें मिलेगा?
ममता बनर्जी ने साफ-साफ कहा है कि जो लोग 10वीं परीक्षा पास कर चुके हैं, उन्हें हर महीने भत्ता का लाभ मिल पाएगा। इसके बाद ममता ने कहा है कि 21 से 40 साल के युवाओं को इस भत्ते का लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा है कि 7 मार्च से ही यह भत्ता दे दिया जाएगा।
ममता बनर्जी ने कहा है कि यह योजना 1 अप्रैल से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपहार के रूप में हमने भुगतान की तारीख 1 अप्रैल से बदलकर अब 7 मार्च कर दी है। इसके बाद ममता बनर्जी कहती हैं कि मुख्यमंत्री ने दावा किया है, 'हमने कम से कम 40 लाख लोगों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया है, जिनमें से लगभग 10 लाख लोग पहले से ही कार्यरत हैं।' इसके अलावा किसानों के लिए भी ममता ने बड़ी सौगात दी है।
यह भी पढ़ें: किसी और के रिजल्ट पर किया दावा! क्यों चर्चा में आईं ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती?
किसानों के लिए क्या कहा?
ममता बनर्जी ने इस बात की तरफ लोगों का ध्यान खींचा कि उनकी सरकार ने भूमिहीन किसानों को 4,000 रुपये देने की घोषणा की है। जानकारी के लिए बता दें कि पहले यह राशि एक कट्ठा जमीन वाले किसानों को दी जाती थी।
