उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के नजदीक कंचन गंगा क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा ग्लेशियर टूटा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी खूब प्रसारित है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बर्फ के साथ पत्थर और मलबा पहाड़ों से तेज गति में नीचे आ रहा है। अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि गर्मी बढ़ने के कारण उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। हालांकि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रख रहा है।
चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि आज सुबह 10 बजे कंचनगंगा नाले में ग्लेशियर टूटने की खबर एक वीडियो के माध्यम से आई थी। इस संबंध में जानकारी जुटाई गई है। ग्लेशियर लगातार पहले से टूटते रहे हैं, लेकिन वहां एक बड़ी खाई है। जहां टूटकर ये इकट्ठे हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: नौकरी का झांसा दिया, बंधक बनाकर कराया गैंगरेप, धर्मपरिवर्तन रैकेट का भंडाफोड़
उन्होंने आगे कहा कि बदरीनाथ को जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग को कंचनगंगा नाला छूता है, लेकिन अभी बरसात नहीं होने का कारण इस ग्लेशियर के टूटने से हाईवे के प्रभावित होने की कोई संभावना नहीं है। प्रशासन ने पूरी नजर बना रखी है। जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। हाईवे या यात्रा को कोई बाधा नहीं पहुंची है।
उधर, चमोली जिले के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने हिमस्खलन का वीडियो साझा किया। और लिखा, 'बदरीनाथ धाम के समीप कंचनगंगा के गैर आबादी क्षेत्र में हिमस्खलन संयोगवश किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं।'
खबर अपडेट की जा रही है...
