संजय सिंह, पटना। बिहार के रोहतास जिले के एक गांव एक महिला अपने पति के दोस्त के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। इसके बाद खूब हंगामा मचा। मगर अंत में जो फैसला हुआ, उसने पूरे इलाके को चौंका दिया। पति की सहमति से पंचायत ने दोनों की आपस में शादी करवा दी।

 

जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार रात की है। गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब महिला के घरवालों ने उसे पति के दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। घरवालों ने दोस्त की जमकर पिटाई की। हंगामा सुनकर पूरा गांव मौके पर जुट गया। रात में ही पंचायत लगाई गई।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में CM चेहरे पर सस्पेंस, NDA की बैठक से पहले JDU ने बताई अपनी मंशा

 

बताया जा रहा है कि महिला की शादी साल 2021 में हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ दिल्ली में रहने लगी। यहां पति का दोस्त भी नजदीक में रहता था। उसका घर पर आना जाना था। इसी बीच महिला और पति के दोस्त के बीज नजदीकियां बढ़ीं। मामला प्रेम प्रसंग में बदल गया। दोनों घंटों मोबाइल फोन से बातचीत करने लगे।

 

होली के त्योहार पर महिला अपने पति के साथ गांव आई। कुछ दिन बाद ही पति काम के सिलसिले में गुजरात चला गया। इस बीच पति का दोस्त भी दिल्ली से गांव लौट आया। दोनों के बीच मिलना-जुलना बढ़ गया। मगर गुरुवार की रात दोनों की रिश्तों को पोल खुल गई।

 

यह भी पढ़ें: थम नहीं रहा साइबर क्राइम, बिहार में 2 करोड़ फ्रॉड का भंडाफोड़

 

बताया जा रहा है कि पति का दोस्त गुरुवार को महिला से मिलने पहुंचा था। यहां महिला के परिजनों ने उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। भारी हंगामे के बाद पंचायत बैठी। महिला और पति के दोस्त ने साथ रहने की बात कही। हालांकि दोनों पक्षों को खूब समझाया गया। भारी माथापच्ची के बाद पंचायत ने पति की सहमति से महिला की उसके दोस्त से एक मंदिर में शादी करवा दी। यह भी तय हुआ कि महिला का बच्चा उसके ही साथ रहेगा।