प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु मेट्रो के पिंक लाइन का उद्घाटन किया। कलेना अग्रहारा से तवरेकेरे खंड तक ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी ने कर्नाटक की राज्यपाल सुधा यादव, सीएम डीके शिवकुमार, सांसद तेजस्वी सूर्या और मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा के साथ मेट्रो की यात्रा भी की। 21.25 किमी लंबी पिंक लाइन पर करीब 3,470 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई। 

 

प्रोजेक्ट के तहत दोहरे एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। एक कॉरिडोर पर मेट्रो दौड़ेगी और दूसरे पर अन्य वाहन रफ्तार भरेंगे। इससे बेंगलुरु को जाम से निपटने में मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने जिस एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया है वह 7.5 किमी लंबा है। कलेना अग्रहारा से तवरेकेरे और सुद्दागुंटेपल्या तक जाता है। इसमें छह स्टेशन है। अगर पिंक लाइन की बात करें तो यह 21.25 किमी लंबा ट्रैक है। इसमें कुल 18 स्टेशन है। इसके छह स्टेशन एलिवेटेड और 12 भूमिगत होंगे। भूमिगत स्टेशनों का निर्माण कार्य अभी चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरा फोन टैप कर रहे हैं', राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप

कल से आम जनता करेगी यात्रा  

पिंक लाइन जयदेव स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो लाइन से जुड़ेगी। 14 नवंबर की सुबह 6 बजे से नया सेक्शन आम जनता के लिए खुल जाएगा। कलेना अग्रहारा से तवरेकेरे तक पिंक लाइन प्रोजेक्ट पर 3,470 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च हुई है। दिल्ली के बाद बेंगलुरु में देश का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बना गया है। मौजूदा समय में इसका ऑपरेशनल मेट्रो नेटवर्क 103.6 किमी लंबा है।

 

मेट्रो लाइन के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि इससे बेंगलुरु के लोगों को बेहतर परिवहन संपर्क सुविधा मिलेगी। बेंगलुरु में मेट्रो रेल नेटवर्क का विस्तार 2014 में 17 किलोमीटर से बढ़कर 2026 में 100 किलोमीटर से अधिक हो गया है।

 

यह भी पढ़ें: वीजा मिला, फिर कैंसिल हुआ; नार्वे की पत्रकार ने अमित शाह को घेरा

युद्ध ने बताया- ऊर्जा सुरक्षा कितना अहम

पीएम मोदी ने बेंगलुरू में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें नवीकरणीय ऊर्जा और पेट्रोलियम बुनियादी ढांचे से प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में ऊर्जा सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के कारण देश पश्चिम एशिया में युद्ध से पैदा हुए संकट का मजबूती से सामना कर सका।

 

पीएम कहा, 'ईरान और खाड़ी देशों के आसपास जारी युद्ध से पता चलता है कि ऊर्जा सुरक्षा कितना अहम है। पिछले एक दशक में ऊर्जा सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों ने देश को इस संकट का मजबूती से सामना करने में मदद की।'