जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की हत्या फैसल खान उर्फ खान सर ने कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रोशन यादव को जमानत नहीं दी जा रही है, वहीं फैसल खान गिरफ्तारी से बचे हुए हैं, जबकि उन पर गंभीर आरोप है। उन्होंने आरोप लगाया है कि फैसल खान को पुलिस बचा रही है।
ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के निदेशक रौशन आनंद खान के कोचिंग संस्थान पर हमला कराने के आरोप में जेल में बंद है। उनके छोटे भाई प्रिंस यादव नेपाल गए थे, जहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तेज प्रताप यादव ने मांग की है कि रौशन आनंद को मानवीय आधार पर रिहा कर दिया जाए।
यह भी पढ़ें: रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत, फैसल खान के कोचिंग पर हमले के आरोपी थे
तेज प्रताप यादव, JDD:-
यह दूध का दूध और पानी का पानी स्पष्ट हो गया है कि हत्या जो कराई गई है, वह खान सर के द्वारा कराई गई है। यह साफ है। इसलिए उनको बचाया जा रहा है, उन्हें पैरोल पर नहीं छोड़ा गया है। यह सच्चाई सामने आ गई है, कैसे हत्या कराई गई है।
JJD ने क्या मांग की है?
तेज प्रताप यादव ने कहा, 'जनशक्ति जनता दल सरकार एवं प्रशासन से मांग करता है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।'
तेज प्रताप यादव, अध्यक्ष, JJD:-
यह दुखद घटना है, ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी। इसमें पूरा दोषी, अगर हम किसी पर ब्लेम लगाएंगे तो खान सर पर लगाएंगे। इन्होंने हत्या कराने का काम किया है। जो आदमी अपने ही आदमी से अपने ऊपर गोली चलवा ले, पूरा यकीन है कि वही व्यक्ति हत्या करवाया है। उनको जेल जाना चाहिए। प्रिंस यादव को न्याय मिलना चाहिए। इसी व्यक्ति ने हत्या कराई है। प्रिंस यादव को न्याय मिलना चाहिए। रोशन आनंद को मानवीय आधार पर पेरोल मिलनी चाहिए।
प्रिंस यादव की मौत पर फैसल खान ने क्या कहा?
फैसल खान:-
अचानक से सभी चीजें चल रहीं थी। फिर फोन आया कुछ लोगों का कि न्यूज देखिए प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। कुछ पल के लिए भरोसा नहीं हुआ कि ऐसे कैसे हो सकता है। हमने उन लोगों को डांटा भी कि क्या कुछ बोलते रहते हो लेकिन हमने न्यूज देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। समय कैसे करवट ले रहा है। समय किस स्थिति में चल रहा है।
यह भी पढ़ें: फैसल खान नहीं होंगे गिरफ्तार, कोर्ट ने दी राहत, फायरिंग मामले में सुनाया फैसला
प्रिंस यादव केस में अब तक क्या पता चला?
प्रिंस यादव अपने दोस्तों संग नेपाल गए थे। वहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद दोस्तों पर नेपाल पुलिस ने प्रिंस यादव के दोस्तों को हिरासत में लिया। उनकी लाश भारत लाने की कवायद की जा रही है।
क्या आरोप थे?
फैसल खान के खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट पर 2 जून को एक हमला हुआ था। हमले में तोड़फोड़ कराने के आरोप रोशन आनंद जेल में बंद हैं। उन्हें बेउर जेल में रखा गया है। एक अन्य केस में फैसल खान भी आरोपी हैं, उन्हें 20 जून तक गिरफ्तारी से राहत मिली है।
