पंजाब कांग्रेस में जारी संग्राम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के प्रभारी भूपेश बघेल राज्य के दौरे पर हैं और हर जिले में जाकर कांग्रेस के नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं। इस दौरान स्टेट यूनिट के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी उनके साथ हैं। हालांकि, पूर्व सीएम चरनजीत सिंह चन्नी के खेमे ने उनसे दूरी बनाई हुई है और उनके समर्थक कांग्रेस की इन मीटिंग में जाकर विरोध कर रहे हैं। आज भी मीटिंग के दौरान चन्नी के समर्थकों ने चरनजीत सिंह चन्नी जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। नारे लगा रहे एक समर्थक को राजा वडिंग ने मंच पर बुलाया और चन्नी को उसी समय फोन लगवाया।
गौरतलब है कि चन्नी राजा वडिंग को प्रधान के पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मोर्चा खोला हुआ है और पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं का उन्हें साथ भी मिल रहा है। इस बीच आलाकमान ने साफ कर दिया है कि प्रधान नहीं बदला जाएगा और जिसे जो जिम्मेदारी मिली है उस जिम्मेदारी का पालन करे।
यह भी पढ़ें: 'मैं BJP नेता हूं, गोली मार दूंगा...' दोस्त की पत्नी को छेड़ा, फिर दिखाई दबंगई
मंच पर समर्थक को बुलाया
राजा वडिंग और भूपेश बघेल को चन्नी समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हर जिले में चन्नी समर्थक कांग्रेस के कार्यक्रमों में चन्नी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। ऐसे में कल कुछ समय के लिए कार्यक्रम भी रोक दिया गया था। इसके बाद आज भी कांग्रेस के कार्यक्रम में चन्नी समर्थकों ने नारेबाजी की। ऐसे एक समर्थक को राजा वडिंग ने स्टेड पर बुलाया।
मंच पर बुलाकार राजा वड़िंग ने पहले तो चन्नी के समर्थक से मंच पर ही चन्नी जिंदाबाद के नारे लगवाए। कार्यकर्ता ने मंच पर माइक से कई बार चरनजीत सिंह चन्नी जिंदाबाद के नारे लगाए। इसका वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने जवाब भी दिया। इसके बाद राजा वडिंग ने उसे समझाया कि उसके ऐसा करने से चन्नी भी खुश नहीं होंगे।
चन्नी को करावया फोन
राजा वड़िंग ने उस कार्यकर्ता से पूछा कि क्या उसके पास चरनजीत सिंह चन्नी का नंबर है। इसके जवाब में उस कार्यकर्ता ने कहा कि हां उसके पास नंबर है। इस पर राजा वडिंग ने मंच से ही चन्नी को फोन करवाया। राजा वडिंग ने कहा कि चन्नी तुम्हें खुद कहेंगे कि कांग्रेस के कार्यक्रम को खराब मत करो। हालांकि, चन्नी ने उनका फोन नहीं उठाया। इस पर राजा वडिंग ने कहा कि इसे मेरा नंबर दे दें। अगर चन्नी फोन ना उठाएं तो मुझे फोन कर लें।
यह भी पढ़ें: असम में बाढ़ पीड़ितों को 75 हजार रुपये दे रही सरकार, जारी कर दी पहली किस्त
लगातार हो रहा विरोध
पंजाब कांग्रेस में लगातार घमासान जारी है। चन्नी का गुट किसी भी कीमत पर राजा वडिंग को प्रधान के पद से हटाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, राजा वडिंग को आलाकमान का साथ मिला हुआ है। राजा वडिंग भी अब अपना बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं और खुद की सफलताएं मंचो से गिना रहे हैं। वहीं, चन्नी गुट ने भूपेश बघेल गो बैक के पोस्टर लगाए और कांग्रेस के कार्यक्रमों में विरोध कर रहे हैं। हर जिले से इसी तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं।
