झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना हाइवे पर रविवार तड़के सुबह हुए सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। एक व्यक्ति घायल हुआ है। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए हैं।
हादसा नेशनल हाइवे पर 33 पर करीब दो बजे हुआ। स्कॉर्पियो में 14 लोग सवार थे। सभी बिहार के नालंदा जिले के जंगहरो गांव के रहने वाले थे। वे रजरप्पा में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया है। वहां उनका उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक 13 लोगों को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, जबकि एक का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: बिहार के लखीसराय में भीषण हादसा, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे; 4 की दर्दनाक मौत
पीड़ितों ने क्या कहा है?
एक पीड़ित परिवार ने कहा, 'पूरा परिवार बिहार शरीफ से राजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आ रहा था, तभी रास्ते में हाईवे पर एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। सभी लोगों की मौत हो गई है। लोग जंघारो गांव से राजरप्पा मंदिर में पूजा करने आ रहे थे।'
यह भी पढ़ें: मिस्र में भीषण हादसा: तेल के टैंकर में लगी आग, जिंदा जले 31 लोग
पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने कहा, 'मुझे SP का फोन आया था और फिर अपने स्थानीय पुलिस थाने से भी फोन आया। इसके अलावा मुझे और कुछ नहीं पता। फोन आते ही मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया। मैं झारखंड में ही था, इसलिए अब यहां आ गया हूं।'
