उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक घटना सामने आई है, जहां गांव के बाहर एक हनुमान मंदिर परिसर में रह रहे दो बुजुर्ग साधुओं को जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। रात करीब एक बजे इस घटना को अंजाम दिया गया। जैसे ही इस सनसनीखेज घटना का पता चला पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।
शुरुआती जांच के अनुसार, घटना के पीछे मंदिर की जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद बताया जा रहा है। वारदात का शिकार हुए दो लोगों की पहचान गोपाल दास और बड़े दास के रूप में हुई है। इनमें से बड़े दास शारीरिक रूप से दिव्यांग थे। दोनों लंबे समय से मंदिर परिसर में ही रहकर पूजा-पाठ और उसकी देखभाल किया करते थे।
यह खबर आगे अपडेट की जा रही है..............
