उत्तर प्रदेश के नोएडा में आवारा पशुओं के कारण एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में एक परिवार क ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। नोए़डा सेक्टर 49 में सोमवार रात एक 55 साल के शख्स की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय वह स्कूटर से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे खड़ी एक गाय अचानक उनके सामने आ गई। स्कूटर गाय से टकराया और वह शख्स सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अर्जेश कुमार के रूप में हुई है। वह एक आर्किटेक्ट थे और नोएडा अथॉरिटी में काम कर रहे थे। इस हादसे के समय वह सेक्टर 99 में स्थित अपने घर लौट रहे थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा रात करीब 8 बजे । हादसे में घायल अर्जेश कुमार को सेक्टर 49 के अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ही नहीं AIADMK भी करेगी विजय का समर्थन? एक दावे से मची खलबली
कैसे हुआ हादसा?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जेश कुमार अपने स्कूटर से जा रहे थे। रास्ते में सेक्टर 49 ट्रैफिक सिग्नल के पास सड़क किनारे एक गाय खड़ी थी और जब वह वहां से गुजर रहे थे तो एक गाय अचानक सड़क पर आ गई। इससे उनका स्कूटर कंट्रोल से बाहर हो गया और वह सड़क पर गिर गए।
सड़क पर लगातार ट्रैफिक दौड़ रहा था। पीछे से एक तेज रफ्तार इनोवा कार आ रह थी। गाय से टकराने के बाद अर्जेश कुमार सड़क पर गिरे और पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसे की पूरी घटना इनोवा के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि हादसे के समय अर्जेश कुमार हेलमेट नहीं पहना था। सड़क पर गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनका इलाज किया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस हादसे के बाद अर्जेश कुमार के भाई अर्जुन प्रजापति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। कार ड्राइवर के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125 और 106 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन धाराओं में लापरवाही से गाड़ी चलाने, जीवन को खतरे में डालने और लापरवाही से मौत का मामला शामिल है।
यह भी पढ़ें: पंजाब: जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर एक्टिवा में विस्फोट, बाल-बाल बचा युवक
आवारा पशुओं की समस्या
इस हादसे के बाद नोएडा में आवारा पशुओं की समस्या फिर चर्चा में आ गई है। इससे पहले भी आवारा पशुओं के कारण नोएडा में कई बड़े हादसे हुए हैं। नोएडा की सड़कों पर आवारा पशुओं से लोग परेशान हैं। कई बार आवारा पशु रोड़ जाम कर देते हैं तो कई बार अचानक से सामने आकर गाड़ियों के लिए खतरा पैदा करते हैं। लोग इस समस्या को हल करने की मांग कर रहा है लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं।
