तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 23 साल के युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। आरोपी युवक ने लड़की को चेतावनी दी कि वह दूसरे लड़कों से बात न करे। जब दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ तो आरोपी युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड का गला घोंट दिया और चाकू मार दिया, जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लड़के ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने लड़के को बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया।

 

यह मामला सायरपुरम का है, जहां 21 नवंबर की सुबह अबर्ना के घर आरोपी मुथुमलाई अम्मन गया था। अबर्ना घर में अकेली थी। जानकारी के लिए बता दें, अबर्ना सिर्फ 17 साल की थी, जो 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। जबकि मुथुराज पेशे से प्लंबर था। दोनों एक-दूसरे को पिछले 2 साल से जानते थे। इस घटना को लेकर तमिलनाडु के तूतीकोरिन की सांसद कनिमोझी ने राज्य सरकार पर सवाल उठाया।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप खेल, 25 से 28 देशों के आएंगे खिलाड़ी

DMK की कनिमोझी ने उठाए सवाल

इस मर्डर केस को लेकर सांसद कनिमोझी ने अपनी चिंता जाहिर की, साथ ही तमिलनाडु सरकार पर सवाल उठाया। इस मामले को लेकर एक्स प्लेटफॉर्म पर उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं की हत्या आम बात हो गई है। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पर सवाल उठाया कि सरकार की डेडिकेटेड महिला पुलिस फोर्स कहां है?

मर्डर के बाद की आत्महत्या की कोशिश

पुलिस की जांच-पड़ताल के अनुसार, 21 नवंबर की सुबह लगभग 10:30 बजे आरोपी मुथुराज अबर्ना के घर गया था। आरोपी ने पहले लड़की से कहा कि वह दूसरे लड़कों से बात करना छोड़ दे, तो दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। इसी वक्त आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने अबर्ना का गला घोंट दिया, जिसके बाद उसके सीने और पीठ पर वार किया। घायल अबर्ना की मौके पर ही मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं इंसाफ नहीं कर पाऊंगा', फिर से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले खेसारी लाल यादव

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुथुराज ने हत्या करने के बाद खुद की भी जान लेने की कोशिश की थी। मुथुराज ने कथित तौर पर अपनी कलाई की नस काटी और जहर खा लिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी मुथुराज को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। इसके अलावा अबर्ना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।