महाराष्ट्र के नासिक में हुए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) कांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। TCS के नासिक ऑफिस में काम कर चुकी एक महिला ने भी अब अपनी आपबीती बताई है कि वहां उसके साथ-साथ क्या-क्या होता था। महिला ने आरोप लगाए हैं कि कई बार उसके धर्म का मजाक उड़ाया जाता था, देवियों के बारे में अभद्र टिप्पणी की जाती थी और काम के बहाने से कुछ लोग ब्रेस्ट छू लेते थे और महिलाओं के शरीर को लेकर भद्दी-भद्दी बातें करते थे। इसी केस में गिरफ्तार हुए आरोपी शाफी शेख का नाम लेकर महिला ने कहा है कि वह कई बार उन्हें गलत तरीके से छूता था।
यह सब बताने वाली महिला उनमें शामिल है जिन महिलाओं ने ऑफिस में यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली शिकायतें की हैं। इन्हीं महिलाओं की शिकायतों और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोपों के बाद यह मामला सामने आया है। इन महिलाओं की शिकायत के आधार पर ही अभी तक 9 एफआईआर दर्ज की गई हैं और इस मामले की विस्तार से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: कुर्सी पर बांधकर जलाया और वीडियो बनाया, किस बात का बदला ले रही थी गर्लफ्रेंड?
पीड़िता ने क्या बताया?
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने बताया है कि एक दिन शाफी शेख उसके बगल में आकर बैठ गया और उसके पैर से अपना पैर रगड़ने लगा। इतना ही नहीं उसने कीबोर्ड इस्तेमाल करने के बहाने महिला के ब्रेस्ट को भी छुआ और अश्लील इशारे किए। जब महिला उससे दूर हट गई तो वह उसे घूरने लगा और बाद में वहां से चला गया। महिला ने बताया है कि इस तरह की हरकतें करने वालों को दफ्तर के सीनियर लोग बचाते थे और शिकायत करने वालों की मदद करने के बजाय आरोपियों को ही बचाने में लग जाते थे। महिला का यह भी कहना है कि अपनी धार्मिक मान्यताओं की वजह से भी उसे अपमानित किया जाता था और उसकी मान्यताओं के साथ-साथ देवी-देवताओं के बारे में भी अभद्र टिप्पणी की जाती थी।
महिला के मुताबिक, वह 12 जुलाई 2024 से टीसीएस के इसी दफ्तर में काम कर रही है। उनके मुताबिक, ज्वाइनिंग के बाद होने वाली ट्रेनिंग के समय से ही इस तरह की हरकतें शुरू हो गई थीं। उस समय आसिफ अंसारी नाम के एक कर्मचारी ने महिला से बदसलूकी की थी और अश्लील इशारे किए थे। उनकी शिकायत के मुताबिक, एक और आरोपी तौसीफ अत्तार अक्सर उन्हें घूरता था और अश्लील कॉमेंट करता था।
यह भी पढ़ें: '90% औरतों को रूम में...', पहले बयान दिया, अब सफाई, कहां फंस गए पप्पू यादव?
बता दें कि इस केस में अभी तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी निदा खान की तलाश जारी है। निदा खान ने अंतरिम जमानत की अर्जी भी डाली थी लेकिन वह अर्जी खारिज हो चुकी है।
