उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है, जिनका शरीर एक-दूसरे से जुड़ा है। बच्चों का शरीर एक है लेकिन दो सिर, दो हाथ और 4 पैर हैं। दोनों बच्चों का दिल एक ही है। बच्चों को देखने के बाद मां सदमे में चली गई है। बच्चों के जन्म के बाद मां की तबीयत बिगड़ी और मौके पर ही मौत हो गई। डॉक्टरों ने मां को बचाने की कोशिश की लेकिन हालत नहीं सुधरी।
दोनों बच्चों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह घटना अलीगढ़ के मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल की है। 17 मार्च को नीरू अपने पति के साथ डिलीवरी के लिए अस्पताल गई थीं। उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी, जिस पर परिवार राजी हो गया। बच्चों के जन्म के बाद मां की हालत बिगड़ गई और बाद में उनकी मृत्यु हो गई, जिससे पूरा परिवार शोक में डूब गया। नीरू का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: विक्रमशिला सेतु भी ढहेगा? बिहार में एक और पुल के खंभे ढहे
बच्चों के जन्म के बाद अस्पताल में मचा हड़कंप
नीरू का ऑपरेशन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा ने किया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर और पूरा स्टाफ हैरान रह गया। डॉक्टरों के अनुसार यह एक बेहद दुर्लभ मामला है। जन्म के बाद दोनों बच्चों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है।
यह भी पढ़ें: नशे के लिए पत्नी से मांगे पैसे, नहीं मिले तो इंजेक्शन लगाकर कर दी हत्या
बच्चों को देखकर मां को लगा सदमा
बच्चों को देखने के बाद नीरू की मानसिक और शारीरिक स्थिति बिगड़ गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें गहरा सदमा लगा था, जिसके कारण उनकी हालत खराब हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर करने की सलाह दी थी, लेकिन परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में मिलावटी दूध पीने की वजह से 20 लोग बीमार, 16 की मौत
अस्पताल के डॉ. मो. तैय्यब खान के अनुसार, डिलीवरी के बाद महिला एक दुर्लभ मानसिक स्थिति में चली गई थीं, जिससे उन्हें गहरा सदमा लगा। फिलहाल नीरू का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
