उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले चर्चा बीजेपी के सीएम चेहरे की है। 2022 में सीएम योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर चुनाव जीतने वाली बीजेपी ने अबकी बार सीएम चेहरे पर घोषित करने से बच रही है। यह बात साफ है कि योगी आदित्यनाथ ही चुनाव में पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा होंगे। लेकिन यदि नतीजे बीजेपी के पक्ष में आते हैं तो अबकी बार कमान किसको मिलेगी... इस पर संशय बरकरार है।

 

यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी सीएम चेहरे पर खुलकर बात रखी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सीएम चेहरा कमल का फूल होगा। इससे पहले भी केशव प्रसाद मौर्य कह चुके हैं कि सीएम कोई भी बन सकता है। यूपी की सियासत में कई बार विश्लेषकों ने दावा किया कि सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच सियासी खींचतान वर्षों पुरानी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मगंलवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जालौन पहुंचे थे। यही पर उन्होंने यह बयान दिया। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री, क्यों खास है यह मिशन?

कौन हैं और कौन नहीं, हर व्यक्ति जानता है: योगी

एक निजी चैनल के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने केशव मौर्य के बयान पर प्रतिक्रिया दी। जब उनसे पूछा गया कि डिप्टी सीएम केशव मौर्य का कहना है कि कमल का फूल ही सीएम चेहरा है। जवाब में सीएम योगी ने कहा, 'कमल के फूल पर हर व्यक्ति को चुनाव लड़ना ही है। मैं भी कमल के फूल पर ही चुनाव लड़ूंगा। कमल का फूल हमारे लिए सबकुछ है। कौन है और कौन नहीं... वह हर व्यक्ति जानता है।'

 

 

 

'योगी को हटाना चाहते हैं शाह और मोदी'

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान को आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया। इसमें लिखा, ' अरविंद केजरीवाल जी ने पहले ही कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह योगी जी को हटाने जा रहे हैं। आज केशव प्रसाद मौर्य जी ने भी योगी जी को हटाने की बात बोल ही दी।'

 

यह भी पढ़ें: बिहार के भोजपुर में शादी में चली गोलियां, 2 दोस्तों की मौत; 1 गंभीर घायल

केशव और पकंज चौधरी के बयान से बढ़ी सरगर्मी 

कुछ दिन पहले जब एक न्यूज चैनल में केशव प्रसाद मौर्य से सीएम बनने के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, 'मैं ही नहीं, आखिर कौन सीएम नहीं बनना चाहता है।' उनके इस बयान के अलग-अलग मायने निकाले जाने लगे। केशव प्रसाद मौर्य से पहले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी ने सीएम चेहरे पर कहा था कि पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करेगा। चुनाव होने के बाद मुख्यमंत्री का चुनाव होता है।