केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गलोचा को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह साल 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी अनुराग कुमार को जगह दी गई है। सतीश गलोचा, अब दिल्ली के उपराज्यपाल को रिपोर्ट करेंगे।
सतीष गलोचा, 1992 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें कहां पोस्टिंग मिलेगी, इसके संबंध में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दिल्ली पुलिस कमिश्रनर के पद से सतीश गलोचा को अचानक हटना पड़ा है।
गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, अनुराग कुमार एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी हैं। वह तीन साल तक इस पद पर रहेंगे। वे चार्ज संभालने की तारीख से ही कमिश्नर के रूप में काम करेंगे। सतीश गोलचा को दिल्ली के उपराज्यपाल के पास रिपोर्ट करने को कहा गया है। वहां उन्हें नई पोस्टिंग दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने किया ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
सतीश गलोचा का कार्यकाल कैसा था?
सतीश गोलचा ने 22 अगस्त 2025 को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पद संभाला था। उससे एक दिन पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके घर में पब्लिक मीटिंग के दौरान हमला हुआ था। इससे पहले एसबीके सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
कौन हैं अनुराग कुमार?
नए कमिश्नर अनुराग कुमार पिछले 20 साल से इंटेलिजेंस ब्यूरो में केंद्रीय नियुक्ति पर तैनात थे। वे अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-केंद्र शासित प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। वह 1994 बैच के कैडर हैं। वह अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-केंद्र शासित प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं।
चयन कैसे हुआ?
IB के पूर्व डायरेक्टर अनुराग कुमार को शुक्रवार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह 1994 बैच के IPS हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गुरुवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो से उनके मूल कैडर अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) में वापस भेजा था।
यह भी पढ़ें: BJP का प्रदर्शन या राहत की बौछारें? वॉटर कैनन का 'विजुअल' कनेक्शन ढूंढ लाई AAP
आदेश में क्या कहा गया है?
एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है, 'सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से IPS अधिकारी अनुराग कुमार को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से दिल्ली का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।'
