उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक विनोद सिंह के ऊपर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। महिला ने विधायक पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। इसके अलावा महिला ने यूपी पुलिस के वरिष्ठतम अधिकारी के ऊपर उसकी लोकेशन आरोपी विधायक को देने का आरोप लगाया है।

 

पीड़ित महिला ने बताया है कि उसके साथ हुई घटना जून महीने की है। उसने बताया कि विधायक विनोद सिंह ने 3 जून को उसे अपने फ्लैट पर बुलाया।  फ्लैट पर बुलाकर शराब के नशे में उन्होंने मेरे ऊपर हमला किया प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश की और कपड़ा तक फाड़ दिया। महिला ने बताया कि वह विधायक के ही अपार्टमेंट में रहती थी। 

 

यह भी पढ़ें: भैंस काटने पर रोक, चिड़ियाघर के जानवरों को बकरे का मांस खिलाने से बढ़ा खर्च

 

महिला ने सुनाई आपबीती

 

महिला ने सोशल मीडिया पर सामने आकर आपबीती सुनाई है। उसने कहा, 'बचाव में मैंने उन्हें धक्का दिया और कहा कि आप मेरे पिता तुल्य हैं। ये सब आपको शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि अगर तुम मेरी बात नहीं मानोगी तो मैंने बहुत लोगों को ठिकाने लगाया है।' 

 

 

 

 

प्रशासन विधायक की कर रहा मदद- महिला

 

महिला ने कहा कि उसके पास बीजेपी विधायक के साथ बातचीत का ऑडियो मौजूद है, जिसमें वह उसे धमकी दे रहा है। महिला का आरोप है कि प्रशासन विधायक के साथ मिला हुआ है। उसने कहा कि विनोद सिंह के जीजा DG PAC आलोक सिंह हैं, महाराजगंज के सर्विलांस प्रभारी मृत्युंजय सिंह मेरी लोकेशन उन्हें देते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'पहले लाठीचार्ज झेलो, फिर इस्तीफा दूंगा', प्रियांक खड़गे के बयान पर विवाद क्यों?

 

महिला ने कहा कि उसने लखनऊ के हजरतगंज थाने में कई बार शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसकी एक भी नहीं सुनी। पीड़िता ने बीजेपी विधायक विनोद कुमार सिंह को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने खुद के लिए न्याय की मांग की है।