उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहने वाली 35 साल की महिला गायब हो गई है, जो वृंदावन में संत प्रेमानंद के आश्रम जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह अपने घर नहीं लौट पाई। परिवार की जानकारी के मुताबिक, महिला 15 अगस्त को अपने घर से प्रेमानंद के केली कुंज आश्रम जाने के लिए निकली थी। उसके बाद से अब तक घर नहीं आई। महिला का परिवार उसकी तलाश में जुटा है और अब वृंदावन जाकर महिला को खोज रहा है। इसके साथ ही नोएडा पुलिस भी महिला की तलाश में जुटी है।
नोएडा में रहने वाली महिला का नाम विभा है, जो लापता है। परिवार की जानकारी के मुताबिक, महिला ने MBA की पढ़ाई की थी और पिछले कुछ समय से प्रेमानंद महाराज की भक्त बन गई थी। इसी वजह से वह प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन गई थी।
यह भी पढ़ें: कॉपी न लाने पर टीचर ने लाठी से पीटा और गाली दी, बच्चे के परिवार ने कराई FIR
लापता हुई विभा
जब से विभा अपने घर नहीं लौटी है, तब से उनका परिवार बेहद परेशान है। विभा के पिता उमेश सिंह ने बताया कि विभा को लेकर पूरा परिवार परेशान है। इसके साथ ही विभा का परिवार राधा केली कुंज आश्रम गया था, ताकि विभा के बारे में कोई जानकारी मिल सके। उमेश सिंह ने बताया कि विभा पहले भी वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम आ चुकी थी। इस वजह से उन्हें लगता है कि वह आश्रम के आसपास हो सकती है। परिवार वृंदावन में विभा की तलाश में जुटा है, ताकि जल्द से जल्द वह मिल जाए।
विभा के अलावा एक और युवक प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए घर से निकला था, जो अब लापता हो चुका है। युवक के परिवार ने आश्रम पर गंभीर आरोप लगाए और आश्रम के बाहर धरना दिया।
यह भी पढ़ें: 16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि ने की सुसाइड, मौत से पहले क्या पोस्ट किया?
एक और युवक हुआ लापता
विभा की गुमशुदगी के अलावा एक और मामला सामने आया है, जहां हाथरस का एक युवक वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह अपने घर नहीं लौटा। लापता युवक अनुज चौधरी पिछले तीन महीने से लापता है।
अनुज के परिवार का आरोप है कि आश्रम में अनुज रह रहा है, आश्रम के बाकी लोग अनुज को परिवार से मिलने नहीं दे रहे हैं। इस वजह से अनुज के परिवार ने आश्रम के बाहर धरना दिया। पुलिस फिलहाल विभा की तलाश में जुटी है। पुलिस और परिवार को अभी तक विभा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
