महाराष्ट्र के नागपुर में उत्तर प्रदेश के एक युवक की जान मजाक-मजाक में चली गई। यहां एक लाउंज में काम करने वाले शख्स ने अपने साथी की तरफ चाकू फेंका। मगर यह चाकू सीधे साथी के सीने में जा घुसा। इससे लाउंज में खजांची का काम करने वाले 26 वर्षीय शख्स की जान चली गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: 'लिख कर ले लो, हम बीजेपी-मोदी को हरा कर दिखाएंगे', राहुल गांधी का एलान
नागपुर पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। पुलिस के मुताबिक नागपुर के धरमपेठ इलाके में टोक्यो बार लाउंज है। यहां दोनों शख्स काम करते थे और हिलटॉप इलाके में एक साथ ही रहते थे।
आरोपी युवक ने मजाक में फोल्डेबल चाकू अपने दोस्त की तरफ फेंका। मगर हवा में चाकू खुल गया और दोस्त के सीने में जा घुसा। चाकू लगते ही युवक जमीन पर जा गिरा। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यूपी का रहने वाल था मृतक
नागपुर पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अवधेश कुमार के रूप में हुई। वह यूपी का रहने वाला था। वहीं आरोपी आयुष नेगी उत्तराखंड का रहने वाला है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी आयुष नेगी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: 'तेज रोशनी, अंडाकार वस्तु, अचानक हुई गायब', अमेरिका ने जारी की UFO से जुड़ी फाइल
चाकू लगते ही जमीन पर गिरा अवधेश
पुलिस अधिकारी ने मुताबिक दोनों दोस्त आपस में मजाक कर रहे थे। इसी दौरान आयुष ने अवधेश कुमार की तरफ फोल्डेबल चाकू फेंका। चाकू हवा में ही खुल गया और अवधेश की छाती में जा घुसा। वह तुरंत जमीन पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
