इंस्टाग्राम पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो गया है। कई ऐसी वेबसाइट हैं जिन पर आप गाने सुनते हैं। खास बात यह है कि ये वेबसाइट ढाबे, चाय की टपरी, सलून या फिर ट्रक में बजने वाले गानों की थीम पर बेस्ड हैं। इन वेबसाइटों पर हर समय सैकड़ों लोग गाने सुन रहे हैं और इनको लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। रोचक बात है कि इनमें से ज्यादातर वेबसाइट कोड लिखकर नहीं सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े टूल्स से बनाई गई हैं। बस कुछ Promots लिखने हैं, थोड़ी बहुत एडिटिंग करनी है, ऊपर से क्रिएटिविटी का तड़का लगाना है और ऐसी वेबसाइट मिनटों में तैयार हो जा रही है।

 

ऐसी वेबसाइट अलग-अलग ऑडियो और वीडियो प्लेटफार्म पर पड़े गानों को ही प्ले कर रहे हैं। इसी तरह दूसरे कामों के लिए भी AI टूल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। हां, इतना जरूर है कि इसके लिए आपको वेबसाइट से जुड़ी कुछ तकनीकी बातें आती हों तो आसानी होगी। अगर नहीं आती तब भी आप कुछ ही देर में ये सब सीखकर काम कर सकते हैं।  

चर्चा में हैं ये वेबसाइट

डीलक्स सैलून- आज तो शुक्रवार है लेकिन अगर बीते रविवार को आप बाल कटवाने गए थे तो शायद आपने जो गाने सुने होंगे वे आपको जरूर पुराने दिनों की याद दिलाते हैं। ऐसे ही गानों को अगर आप रोज सुनना चाहते हैं तो डीलक्स सैलून नाम की वेबसाइट आपके लिए ही बनी है। सुबह 9:30 को भी इस वेबसाइट पर 440 लोग गाने सुनते मिले। 

 

यह भी पढ़ें: कौन से AI टूल्स से बना सकते हैं म्यूजिक, नहीं आएगा कॉपीराइट? समझिए पूरा प्रोसेस

 

राजू मिस्त्री- इंटरनेट की दुनिया में मिस्त्री को लेकर खूब Memes बनते हैं। मिस्त्री का फोन आने पर पापा के पास मोबाइल लेकर जाने वाला वीडियो तो कालजई की श्रेणी में आता है। यही वजह है कि राजू मिस्त्री के नाम से बनी प्लेलिस्ट और उसकी वेबसाइट पर भी लोग खूब गाने सुन रहे हैं। 14 अगस्त को सुबह 9:30 बजे जब हमने यह वेबसाइट खोली तो 20 लोग इस वेबसाइट पर गाने सुनते मिले। इसी तरह लाल परी, कव्वाली, टपरी, ट्रक वाला जैसी वेबसाइट भी तैयार कर दी गई हैं।

AI से ऐसी वेबसाइट कैसे बनेगी?

ऐसी वेबसाइट के लिए सबसे पहले तो आपको एक आइडिया चाहिए। जैसे कि डीलक्स सैलून और राजू मिस्त्री की वेबसाइट बनाने वालों ने सोचा। पहला काम यही है। उदाहरण के लिए मैंने सोचा कि 'Memes वाली प्लेलिस्ट' बनाते हैं। 

 

पहला स्टेप: आपको अपनी वेबसाइट के लिए एक इमेज चाहिए। मैंने यह इमेज बनाने के लिए ChatGPT की मदद ली। एक आसान सा Prompt लिखा।

 

Prompt: mujhe ek website k lie cover image chahie, image par text likhna 'Memes वाली प्लेलिस्ट', image banane ke lie india k famouse meme tempalates le lena

 

 

बस इतना करके मेरी इमेज तैयार हो गई। अब मैंने यूट्यूब पर एक प्ले लिस्ट खोजी। इस प्लेलिस्ट में कई सारे Meme टेंपलेट पड़े हैं। मुझे सिर्फ उदाहरण दिखाना है इसलिए ज्यादा मशक्कत नहीं की। अब मेरे पास एक इमेज है और एक प्लेलिस्ट है। 

 

यह भी पढ़ें: 'डिप्रेशन हो तो दौड़ जाओ, पेड़ पर चढ़ जाओ...', रवि किशन का एक और वीडियो वायरल

 

दूसरा स्टेप: अब चलते हैं वेबसाइट बनाने की ओर। ऐसे कई AI टूल्स हैं जिनकी मदद से आप वेबसाइट बना सकते हैं और आपको कोई कोड भी नहीं लिखना होगा। आप Google AI Studio या Claude जैसे टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। मैंने यहां पर Claue का इस्तेमाल किया। एक वेबसाइट का रेफरेंस दिया और मेरी वेबसाइट बन गई।  

 

Prompt: aajkal ek ye website (XYZ) viral mujhe bhi aisi website banani hai, iske lie tumhe mai tumhe cover image aur playlist de rha hu. Meme Playlist: https://www.youtube.com/watch?v=Qhe8dO_qOK0&list=PLSZN96b3ahbUbS9cDWoMmPs-0m6yKa1qX, website aise banani hai ke ye given videos apne aap play hote rhen. aur visitors unpe react b kar sken. 

 

 

मैंने इसी Prompt के साथ अपनी कवर इमेज और प्ले लिस्ट भी दे दी। कुछ देर के बाद मेरी वेबसाइट बनकर तैयार थी। मैंने वेबसाइट की फाइल और इमेज डाउनलोड कर ली।

 

तीसरा स्टेप: इस तरह डाउनलोड हुई वेबसाइट आपके सिस्टम पर तो चलेगी लेकिन इंटरनेट तक इसे पहुंचाने के लिए एक डोमेन नेम और एक होस्टिंग की जरूरत है। मैंने इसके लिए एक डोमेन नेम रजिस्टर किया और होस्टिंग ले ली। जैसे ही डोमेन और होस्टिंग का आपस में लिंक हो गया, मैंने अपनी वेबसाइट वहां अपलोड कर दी और वह चलने भी लगी। अब इस वेबसाइट पर जैसे ही आप जाएंगे तो वहां Meme टेंपलेट अपने आप प्ले होने लगेंगे।

आप खुद इस वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं:- https://memewaliplaylist.online/  

 

अब मैंने तो सिर्फ उदाहरण के लिए यह वेबसाइट तैयार की है तो Prompt लिखने में और डिजाइन बेहतर बनाने में कम ध्यान दिया है। अगर आप अच्छे Prompt का इस्तेमाल करेंगे तो और बेहतरीन वेबसाइट बना सकते हैं। अपने हिसाब से आप अलग-अलग टूल्स भी इसमें जोड़ सकते हैं।