आमतौर पर गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे, कूलर, एसी चलाते हैं। सर्दी से बचने के लिए हीटर चलाते हैं। मौसम के हिसाब से ही लोग कपड़े भी पहनते हैं। बदलते मौसम के साथ भीषण गर्मी बढ़ती जा रही है और जापान के लोगों ने इससे बचने के लिए एक अनोखी डिवाइस ईजाद की है। यह एक ऐसा फ्रिज है जो इंसानों के शरीर को ठंडा करने का काम करेगा। इसमें बस 5 मिनट के लिए आपको बैठना होगा और आपको गर्मी से निजात मिल जाएगी। लगभग 9 लाख रुपये की कीमत वाले इस फ्रिज का जापान में इस्तेमाल भी होने लगा है।
दुनियाभर में बढ़ती हीटवेव की घटनाओं को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि यह डिवाइस काफी काम की हो सकती है। इसे जापानी की ही एक कंपनी ने डिजाइन किया है और इसका मकसद भीषण गर्मी से परेशान लोगों को कम समय में राहत दिलाने का है। इसे जापान में लगाई जाने वाली रेफ्रिडरेटेड वेंडिंग मशीनों की तर्ज पर तैयार किया गया है।
यह भी पढ़ें: Android से iPhone में कैसे ट्रांसफर करें डेटा? आसान तरीका जान लीजिए
5 मिनट में कैसे मिल जाती है ठंडक?
यह फ्रिज इतना बड़ा है कि एक पूरा इंसान इसमें आसानी से बैठ सकता है। इसके अंदर का तापमान तापमान सामान्य तौर पर 15 डिग्री सेल्सियस होता है। जैसे ही कोई इंसान अंदर बैठता है तो उसके सिर, गले, कंधे और पीठ पर 5 डिग्री सेल्सियस जितनी ठंडी हवा फेंकी जाती है। इसका नतीजा यह होता है कि शरीर तेजी से ठंडा होता है और सिर्फ 5 मिनट में ही गर्मी दूर हो जाती है।
इसे बनाने वाली कंपनी का कहना है कि जो लोग ज्यादा देर तक धूप में काम करते हैं उनके लिए यह काफी फायदेमंद है। जहां 5 मिनट में यह अच्छी-खासी ठंडक देती है, वहीं 10 मिनट में यह पूरी तरह से शरीर को आराम देती है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp अकाउंट हैक हो जाए तो रिकवरी के लिए तुरंत करें ये काम
रोचक बात है कि यह डिवाइस बहुत कम बिजली पर काम करता है। एक एसी की तुलना में आधी बिजली का इस्तेमाल करने वाला यह डिवाइस 20 मिनट के बाद अपने आप ही बंद भी हो जाता है ताकि ओवरकूलिंग न हो। इसे बनाने वाली कंपनी का कहना है कि उसने ये डिवाइस कई सार्वजनिक जगहों पर लगाए हैं जहां लोग अभी के लिए फ्री में ही इनका इस्तेमाल कर रहे हैं।
