फास्टैग हाईवे पर गाड़ी चलाने वालों के लिए बहुत काम की चीज है इससे टोल का पैसा अपने आप कट जाता है और आपको टोल पर रुकना नहीं पड़ता है। इसके कई फायदे हैं जैसे समय की बचत होती है,  नकद लेनदेन नहीं करना पड़ता यह कैशलेस सुविधा देता है और आप इसे घर बैठे ऑनलाइन मैनेज कर सकते हैं। साथ ही यह हर टोल लेनदेन का रिकॉर्ड रखता है जिससे आप अपने खर्चों को ट्रैक कर सकते हैं। अगर आप अपनी गाड़ी बेच रहे हैं या आपका फास्टैग कार्ड खो गया है या फिर कार्ड खराब हो गया है तो आपको अपना फास्टैग अकाउंट बंद करना जरूरी होता है। अकाउंट को सही तरीके से बंद करने से आप फालतू पैसे कटने से बच सकते हैं और जो पैसे आपके फास्टैग अकाउंट में बचे हैं वह भी वापस पा सकते हैं।

 

अकाउंट बंद करने के कई कारण हो सकते हैं जैसे जब आप अपनी गाड़ी किसी और को बेच देते हैं या किसी और के नाम करवा देते हैं। इसके अलावा जब गाड़ी बहुत पुरानी होकर कबाड़ हो जाए और आप उसे इस्तेमाल न कर रहे हों या अगर आपका फास्टैग कार्ड कहीं गुम हो जाए या टूट-फूट जाए तब भी अकाउंट बंद करना जरूरी होता है। अकाउंट बंद करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपके फास्टैग में बचा हुआ पैसा सुरक्षित रहता है और बाद में आपके बैंक खाते में वापस आ जाता है।

 

यह भी पढ़ें: PM किसान योजना की 24वीं किस्त लेने के लिए क्या करें? यहां जानिए हर बात

ऑनलाइन अकाउंट कैसे बंद करें?

1. सबसे पहले अपने बैंक की वेबसाइट पर जाएं या फिर नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (NETC) पोर्टल पर जाएं। वहां जाकर अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

 

2. लॉगिन हो जाने के बाद, 'अकाउंट सेटिंग्स' या 'प्रोफाइल' वाले ऑप्शन में जाएं। वहां आपको 'अकाउंट बंद करने' (Account Closure) का बटन दिखेगा, उसे दबाएं।

 

3. इसके बाद 'फास्टैग अकाउंट बंद करें' वाले ऑपशन को चुनें और कारण बताएं कि आप अकाउंट क्यों बंद करना चाहते हैं। स्क्रीन पर जो भी लिखा आए, उसे फॉलो करें।

 

4. ध्यान रखें कि कुछ बैंकों को आपकी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और पहचान पत्र (ID) की फोटो चाहिए होती है। ये अपने पास रखें।

 

5. जब आप सारी जानकारी भर देंगे तो आपकी रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी। आपको ईमेल या मैसेज के जरिए पता चल जाएगा कि अकाउंट बंद हो गया है।

 

6. जो पैसे आपके फास्टैग अकाउंट में बचे थे वे कुछ दिनों में आपके बैंक खाते में आ जाएंगे। यह बैंक के नियम पर निर्भर करता है कि पैसे आने में कितना समय लगेगा।

बैंक जाकर अकाउंट कैसे बंद करें?

1. जिस बैंक से आपने फास्टैग लिया था उस बैंक की पास वाली ब्रांच में जाएं। अपने साथ गाड़ी के कागजात और अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड या कोई और आईडी प्रूफ जरूर रखें।

 

2. वहां बैंक के कर्मचारी से फास्टैग बंद करने वाला फॉर्म मांगे। उस फॉर्म में अपने अकाउंट की पूरी जानकारी भरें और बंद करने का कारण भी लिखें।

 

3. फॉर्म के साथ अपने जरूरी कागजों की फोटोकॉपी लगाकर बैंक अधिकारी को दे दें। वे आपसे कुछ और सवाल भी पूछ सकते हैं, इसलिए तैयार रहें।

 

4. जब आप फॉर्म जमा कर दें तो बैंक से उसकी एक रसीद जरूर मांग लें। इसे संभाल कर रखें ताकि आपके पास सबूत रहे।

 

5. फॉर्म जमा करने के कुछ दिनों बाद आपका बचा हुआ पैसा आपके बैंक खाते में डाल दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: लाडकी बहिन योजना के तहत हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये? समझिए कैसे

कुछ जरूरी बातें

हर बैंक या कंपनी का नियम थोड़ा अलग हो सकता है। जब आप अकाउंट बंद कर लें तो बैंक से यह जरूर पूछ लें कि रिफंड का पैसा कब तक आएगा। अकाउंट बंद करने के लिए आपको अपना फास्टैग अकाउंट नंबर, गाड़ी की जानकारी और अपना आईडी प्रूफ साथ रखना चाहिए।