किराए के मकान में रहने वाले कई लोगों को कभी-कभी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है जब मकान मालिक बिना नोटिस दिए या जबरदस्ती घर खाली करने के लिए दबाव बनाने लगता है। बहुत से लोग अपने अधिकारों की जानकारी नहीं होने की वजह से डर जाते हैं और मजबूरी में मकान छोड़ देते हैं।

 

अगर आपके साथ भी ऐसी हो रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारत का कानून किराएदारों को भी कुछ अधिकार देता है जिसका मदद से आप मकान मालकि के सामने । इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि मकान मालिक किन परिस्थितियों में आपसे घर खाली करवा सकता है, कब ऐसा करना गलत होता है और ऐसी स्थिति में किराएदार क्या कदम उठा सकता है, आइए जानते हैं-

 

यह भी पढ़ें: किसी की मौत के बाद कौन-कौन से काम पूरे करना जरूरी है, सब कुछ जान लें

किराएदार के क्या-क्या अधिकार हैं?

1. बिना नोटिस घर खाली नहीं करवाया जा सकता 

अगर आपने रेंट एग्रीमेंट किया है तो मकान मालिक उसमें लिखे नियमों का पालन करेगा। वह अचानक आकर यह नहीं कह सकता है कि आज ही घर खाली कर दो। आमतौर पर पहले नोटिस देना होता है और जरूरत पड़ने पर कानूनी प्रक्रिया अपनानी पड़ती है।

2. मकान मालिक जबरदस्ती सामान बाहर नहीं फेंक सकता

अगर किराएदार घर खाली नहीं करता तब भी मकान मालिक खुद ताला नहीं बदल सकता, सामान बाहर नहीं फेंक सकता और न ही जबरदस्ती घर से निकाल सकता है। ऐसे मामलों में उसे कानून के अनुसार कार्रवाई करनी होता है।

3. बिजली और पानी बंद करना गलत है

कई बार मकान मालिक किराएदार पर दबाव बनाने के लिए बिजली या पानी का कनेक्शन बंद कर देता है। ऐसा करना सही तरीका नहीं माना जाता। अगर ऐसा हो तो किराएदार इसकी शिकायत कर सकता है।

 

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड की शिकायत कैसे और कहां दर्ज कराएं? जानें तरीका

4. रेंट एग्रीमेंट आपका सबसे बड़ा सहारा है

अगर आपके पास लिखित रेंट एग्रीमेंट है तो किसी भी विवाद की स्थिति में वही सबसे अहम दस्तावेज होता है। इसलिए हमेशा किराए पर रहने से पहले एग्रीमेंट जरूर बनवाएं और उसकी एक कॉपी अपने पास रखें।

5. धमकी मिलने पर शिकायत कर सकते हैं

अगर मकान मालिक मारपीट, धमकी या जबरदस्ती घर खाली कराने की कोशिश करता है तो आप स्थानीय पुलिस से शिकायत कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर कानूनी सलाह भी ले सकते हैं।

6. सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस पाने का अधिकार

अगर आपने घर सही हालत में खाली किया है और आपका कोई किराया बकाया नहीं है तो मकान मालिक को रेंट एग्रीमेंट के मुताबिक आपका सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस करना चाहिए।