पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत हुई है। बीजेपी ने 15 साल के ममता बनर्जी के शासन को उखाड़ दिया है। भारतीय जनता पार्टी की इस जीत पर देशभर में कार्यकर्ताओं में उत्साह है। ममता बनर्जी खुद अपनी सीट से चुनाव हार गई हैं। इस बीच अचानक से अभिनेता अनुपम खेर और उनके बाल चर्चा में आ गए। बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने अनुपम खेर के बालों को लेकर टिप्पणी की और उस पर अनुपम खेर ने भी जवाब दिया।
बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने चुनाव के नतीजों के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, 'तृणमूल कांग्रेस जाने वाला था। यह बात काल के कपाल पर लिखी हुई थी। आसमान जमीन पर आ सकता और समुद्र आसमान पर जा सकता है। अनुपम खेर के सिर पर फिर से बाल आ सकते हैं लेकिन सत्ता में टीएमसी की वापसी कभी नहीं हो सकती।' उन्होंने कहा कि टीएमसी अब कभी भी सत्ता में वापसी नहीं करेगी।
यह भी पढ़ें: 'किसी को बहुमत नहीं, रिस्क लेना होगा', BJP ने ही नहीं मानी अन्नामलाई की बात?
अनु्पम खेर ने क्या जवाब दिया?
अनुपम खेर के बालों पर की गई इस टिप्पणी पर उन्होंने खुद जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अरे भैया जी! मैंने आपका क्या बिगाड़ा है! क्यों आप चाहते हो कि मेरे सिर पर बाल आ जायें! मौजूदा हालात में जन्मों तक नहीं चाहूंगा! जय श्री राम!' इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाले इमोजी भी पोस्ट किए।
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
समिक भट्टाचार्य का यह बयान और अनुपम खेर का यह जवाब अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति ने समिक भट्टाचार्य के बयान की वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि अनुपम खेर इस समय सोच रहे होंगे कि मुझे क्यों तोड़ा।
एक व्यक्ति ने लिखा कि बिना बालों के भी अपुपम सर बहुत हैंडसम दिखते हैं। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि अनुपम खेर को बाल उगाने की जरूरत नहीं है। उनके हेयरस्टाइल को तो खुद अमित शाह अपना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: नोएडा में आवारा गाय से टकराया स्कूटर सवार, पीछे से आ रही कार से कुचलकर मौत
बीजेपी से अनुपम खेर के संबंध
बता दें कि अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर भारतीय जनता पार्टी की सांसद रह चुकी हैं। इसके अलावा अनुपम खेर भी कई मुद्दों पर बीजेपी के समर्थन में खुलकर सामने आ चुके हैं। अब तक वह कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। आने वाले दिनों में वह फिल्म फ्लिकर में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
