लोग मंदिर में भगवान की भक्ति के अलावा अपनी बेहतर सेहत, तरक्की और मनचाही इच्छा मांगने के लिए जाते हैं। मगर, आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे एक शख्स ने अपनी चाची की मौत के लिए मन्नत मांगी।
मामला आंध्र के अनंतपुर जिले के सुब्रह्मण्येश्वर स्वामी मंदिर का है। यहां एक भक्त ने भगवान के दर्शन करने के बाद उनके अपनी इच्छानुसार 20 रुपये का नोट दान पात्र में डाल दिया। शख्स ने जो नोट दान पात्र में डाला था, उसपर उसने अपनी चाची की मौत मांगी थी। शख्स ने नोट पर लिखा, 'प्लीज पक्का कर देना कि वह जल्द मर जाए।'
यह भी पढ़ें: खलनायक, क्रांतिकारी या 'भगत सिंह', भरत भूषण तिवारी को कैसे याद कर रहे लोग?
मंदिर में भक्त की डरावनी मांग
आंध्र प्रदेश के मंदिर में इस डरावनी मांग की। जब दान पात्र से नोट गिनने के लिए बाहर मिकाने गए तो 20 रुपये के नोट ने सबका ध्यान खींचा। इस नोट को देखकर भक्त और मंदिर स्टाफ दंग रह गए।
नोट गिनते समय दिखा मैसेज
जानकारी के मुताबिक, अधिकारी मंदिर के दान पात्र में आए चढ़ावे की गिनती कर रहे थे, तभी उन्हें कुछ अजीब चीज दिखी। दान में 20 रुपये की एक करेंसी नोट दिखी। इस नोट पर हाथ से एक मैसेज लिखा गया था।
यह भी पढ़ें: बस्ती में बनी पानी की टंकी भरते ही फटी गई, जल जीवन मिशन के निर्माण पर उठे सवाल
'चाची की परेशानी और नहीं सह सकता'
नोट पर लिखा था, 'स्वामी, मैं अब अपनी चाची की परेशानी और नहीं सह सकता। प्लीज पक्का कर लेना कि वह जल्द मर जाए।' इस नोट ने मंदिर के स्टाफ और भक्तों को हैरान कर दिया क्योंकि ऐसे चढ़ावे में आमतौर पर अच्छी सेहत, नौकरी, शादी, बच्चे या कामयाबी के लिए दुआएं होती हैं।
अब यह नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं।


