यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर चर्चा में हैं। शनिवार रात अनुराग ने खुदकुशी की कोशिश की है। उनकी गाड़ी डिवाइडर से बुरी तरह टकराई है, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इस रोड एक्सीडेंट से ठीक पहले अनुराग लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे, जिसे उनके हजारों की तादाद में फैंस देख रहे थे। लाइव ही उनकी गाड़ी दीवार या किसी चीज से टकराती है। अनुराग ने इस राइड को अपना आखिरी राइड बताया था। साथ ही अपने परिवार वालों को मैसेज देते हुए कहा कि अगले जन्म मुझसे प्रेम करना।
यूट्यूबर अनुराग डोभाल अपने पारिवारिक तनाव से जूझ रहे हैं। उन्होंने खुद पिछले वीडियो में बताया था कि उनकी पत्नी ने उनका साथ छोड़ दिया है, जिस वजह से वह बेहद दुखी नजर आ रहे थे। अनुराग के एक्सीडेंट के बाद उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया है। अनुराग के मैनेजर ने बताया है कि इस वक्त अनुराग की हालत गंभीर है। इसके बाद अनुराग के कई फैंस उनके स्वास्थ्य के लिए दुआ कर रहे हैं। साथ ही यूट्यूबर मुनव्वर फारूकी और अली गोनी ने भी अनुराग की सलामती के लिए दुआ की है।
यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड को जेल से छुड़ाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला
कैसे हुआ एक्सीडेंट?
अनुराग का एक्सीडेंट तब हुआ जब वह बीती रात इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। वह मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चला रहे थे, और अपने फैंस को अपने निजी जीवन के दुख बता रहे थे। अनुराग ने अचानक गाड़ी की स्पीड तेज कर दी थी। तब गाड़ी की स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई थी। इसी तेज रफ्तार के दौरान गाड़ी डिसबैलेंस होकर टकरा जाती है। इस पूरे मंजर को अनुराग डोभाल के फैंस ने लाइव देखा है। अनुराग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में अनुराग ने क्या कहा?
यह भी पढ़ें: होली पर थिरके बरेली और संभल के IPS, डांस देख नहीं हटेगी नजर
पिछले कुछ दिनों से अनुराग गंभीर चिंता से गुजर रहे थे। पिछले इंस्टा लाइव में अनुराग ने खुद कहा था कि यह मेरा आखिरी लाइव है। साथ ही अनुराग ने अपने माता-पिता को संदेश देते हुए कहा कि 'मम्मी, अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस। बहुत जरूरत थी प्यार की, लेकिन लोग ही नहीं बचे हैं। किसको फोन करूं, कुछ समझ नहीं आ रहा है।' इसके बाद अनुराग ने 'लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव' कहा और गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी थी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है कि क्या यह एक्सीडेंट तेज रफ्तार की वजह से हुआ है या इसके पीछे कोई और साजिश है।
