राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर एक चोर ने मोबाइल की दुकान से लाखों का मोबाइल चुरा लिया। इस खास चोरी की घटना की वीडियो भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि चोर 35 से 40 स्मार्टफोन चुरा लिए।
भीलवाड़ा पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि घटना रविवार रात करेड़ा थाना क्षेत्र की है। सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि चोर प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे वाला मुखौटा पहनकर लोहे की रॉड से मोबाइल फोन की दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, चोर ने जिस तरह का मुखौटा पहना है वह आमतौर पर राजनीतिक रैलियों में देखे जाते हैं।
यह भी पढ़ें: 'कह दो ओपन हार्ट सर्जरी हुई है', ऑनलाइन सुनवाई के दौरान वकील ने फोन पर बोला झूठ
पुलिस ने दर्ज किया केस
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ताला तोड़ने में सफल नहीं हो सका और कई प्रयासों के बाद वहां से फरार हो गया। पूरी घटना दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस का कहना है कि चोरी की कोशिश करने वाले चोर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुखौटा पहन रखा था।
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने कहा, 'इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में उसका चेहरा दिखाई दे रहा है और उसकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।' करेड़ा के थाना प्रभारी ने बताया कि यही व्यक्ति दिन के समय भी बिना मुखौटे और उन्हीं कपड़ों में इलाके में घूमता हुआ दिखाई दिया था।
यह भी पढ़ें: स्वीमिंग पूल में लगाई छलांंग और मौत हो गई, आखिर क्यों वायरल हुआ वीडियो?
गिरफ्तारी के लिए दबिश
उन्होंने कहा कि चोरी के प्रयास वाली दुकान से करीब 800 मीटर दूर स्थित मोबाइल फोन की एक अन्य दुकान में भी उसी रात चोरी हुई थी। पुलिस हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं कर सकी है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाला व्यक्ति उस चोरी की घटना में भी शामिल था या नहीं।
मीणा ने कहा, 'जिस दुकान में चोरी हुई, वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। इसलिए अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उस घटना में भी यही व्यक्ति शामिल था या नहीं।' पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।


