कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार अपने चुनाव क्षेत्र कनकपुरा के दौरे पर थे। कनकपुरा के होरहल्ली गांव में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह मंच पर मौजूद सेब के एक बड़े हार से सेब तोड़कर उसे खाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में वह सेब का टुकड़ा खाने के बाद उसके बाकी सेब वहां मौजूद भीड़ की तरफ फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद इंटरनेट पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।

 

मुख्यमंत्री बनने के बाद डी. के. शिवकुमार लोगों का धन्यवाद करने के लिए कनकपुरा पहुंचे थे। रविवार को जब वह कनकपुरा के होरहल्ली गांव पहुंचे तो वहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उनके सम्मान में एक बहुत बड़ा और भारी हार तैयार किया गया था जो ताजे सेबों और फूलों से बना था। इस बड़े हार को एक क्रेन की मदद से मुख्यमंत्री के पास पहुंचाया गया था।

 

यह भी पढ़ें: 5 बच्चों की मां, उम्र 45 साल, 19 बरस के लड़के पर आ गया दिल, फरार हो गईं

 

स्वागत के दौरान उत्साह में मुख्यमंत्री ने हार से कुछ सेब तोड़े। वीडियो में दिख रहा है कि उन्होंने सेब का एक टुकड़ा अपने मुंह से काटा और फिर सेब के बचे हुए हिस्से को भीड़ की तरफ उछाल दिया। उन्होंने ऐसा एक से ज्यादा बार किया। सेबों को हवा में उछलता देख वहां मौजूद समर्थक उसे पकड़ने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करने लगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

यह वीडियो आते ही इंटरनेट पर लोग अलग-अलग बातें करने लगे। कुछ लोग इसे मुख्यमंत्री का लोगों से घुलने-मिलने का तरीका बता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनका कहना है कि एक बड़े पद पर बैठे नेता को ऐसा नहीं करना चाहिए। बहुत से लोगों का यह भी कहना है कि इसे कहते है अंधभक्ति।

यह भी पढ़ें: रील बनाने से रोका तो प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, रो रहे 3 बच्चे, पति का बुरा हाल

मुख्यमंत्री का संदेश

इस कार्यक्रम के दौरान डी. के. शिवकुमार ने भविष्य के कामों के बारे में भी बात की। उन्होंने लोगों से कहा कि उनके लिए स्वास्थ्य, पढ़ाई, नौकरी और घर जैसी चीजें सबसे जरूरी हैं। उन्होंने घोषणा की कि इलाके में जल्द ही एक नया मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने आने वाले 2028 के चुनावों के लिए भी लोगों से साथ मांगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरे राज्य में यात्रा करनी होगी, जिसके लिए उन्हें लोगों के आशीर्वाद की जरूरत है।