उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक करोड़पति व्यापारी के बेटे का एक जिम ट्रेनर महिला ने धर्म परिवर्तन कराया, जिस पर हंगामा मचा है। पुलिस ने महिला ट्रेनर और उसके पिता पर युवक को निकाह के जाल में फंसाने वाले कथित 'लव जिहाद' मामले में गिरफ्तार किया है। धर्म परिवर्तन के इस मामले में कुल 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गिरफ्तार महिला का नाम चांदनी कुरैशी और उसके पिता का नाम इस्लाम कुरैशी है। शिकायतकर्ता देवराज मालिक ने बताया कि उनके 30 साल के बेटे आयुष मालिक का ब्रेनवॉश किया गया है, जिसकी वजह से उसने धर्म बदला है।
यह भी पढ़ें: बिजनौर का विशाल, कश्मीर में 'मोहम्मद हमजा' कैसे बना? धर्म परिवर्तन पर बवाल
कैसे लव जिहाद में फंसाया?
चांदनी पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट है और जिम में ट्रेनिंग देती है। यहीं काम करते वक्त, उसने आयुष मलिक को अपने प्यार के जाल में फंसा दिया। चांदनी कुरैशी पर आरोप हैं कि उसने आयुष को कई साल पहले शादी के बहाने इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया था।
दिल्ली ले जाकर कराया निकाह
आरोपियों ने उसे दिल्ली ले जाकर जाली दस्तावेजों के आधार पर निकाह भी कराया। पुलिस ने बताया कि यह एक प्लान के तहत रचा गया मामला था। आरोपी पहले हिंदुओं को प्यार का जाल बिछाकर धर्म बदलवाते थे और फिर ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठते थे।
क्या-क्या आरोप लगे हैं?
शामली पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी, जालसाजी, ब्लैकमेल और जबरन धर्मांतरण की धाराओं के तहत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें एक मौलवी भी शामिल है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें: प्रसाद न लेने पर पिता को हुआ धर्म परिवर्तन का शक, बेटे-बहू को पहनाई जूते की माला
पुलिस ने क्या-क्या बताया है?
पुलिस ने पीड़ित परिवारों के हवाले से कहा है कि पीड़ित परिवार ने कहा है कि परिवार की संपत्ति ज्यादा है, जिस पर आरोपियों की नजरें हैं। लोगों ने लालच देकर आयुष को फंसाया गया है। अब वह लंबी दाढ़ी रखती है, पाकिस्तानी इस्लामिक लीडरों को देखता है, उन्हें पसंद करता है। वह उनसे प्रभावित है। लड़की ने निकाह करने के बदले में यह कराया है।
पुलिस ने कहा है कि निकाह वाली पत्नी और उसका बेटा गिरफ्तार हो गया है। यह संपत्ति हड़पने का मामला है। पुलिस इसमें कठोर कार्यवाही करेगी। लड़का जिम जाता था, वहां लड़की पहुंच गई। आयुष के शो रूम का हेड, उसका भाई थी। जब देवराज को लगा कि उनकी सारी संपत्ति चली जाएगी, तब जाकर यह मामला उठा। धार्मिक गुरुओं ने भी शिकायत दी। लड़की के पिता की निगाह, प्रॉपर्टी पर है।
यह भी पढ़ें: धर्म परिवर्तन कराने वाली दो बहनें गिरफ्तार, लड़कियों को देती थीं नौकरी का झांसा
क्या चाहते हैं हिंदू संगठन?
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है और अवैध धर्मांतरण के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पुलिस ने कहा है कि ऐसे मामलों में सख्ती बरती जा रही है और लोगों से अपील की है कि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत सूचना दें।
