उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक पानी की टंकी पर फंसे बच्चों को नीचे उतारने के लिए वायुसेना की मदद लेनी पड़ी। दो बच्चे, पानी की टंकी पर करीब 16 घंटे तक लगातार फंसे रहे। दोनों को वायुसेना की मदद से किसी तरह नीचे उतारा गया। कांशीराम कॉलोनी में हुई इस घटना की चर्चा पूरे देश में हो रही है। 

कांशीराम कॉलोनी में बनी पानी की टंकी पर 5 बच्चे रील बनाने के लिए ऊपर चढ़ गए। चढ़ने के दौरान ही टंकी की सीढ़ी टूट गई और कुछ बच्चे नीचे गिर पड़े। एक बच्चे ने जान गंवा दी है, वहीं 2 बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। टंकी की सीढ़ी टूट गई थी इसलिए उन्हें बाहर निकालना मुश्किल था।|

यह भी पढ़ें: 'सिर छोड़ के सब तोड़ो...', सिंगरौली में आदिवासी युवक से बर्बरता, देखते रहे लोग

कैसे बच्चे फंस गए?

बच्चे सीढ़ी से होकर ही टंकी तक पहुंचे थे। टंकी की सीढ़ी टूट गई, इस वजह से वे वहीं लटके रह गए। नीचे उतारने के लिए कोई दूसरा तरीका काम ही नहीं आ रहा था। टंकी ऐसी जगह थी, जहां पर नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीम भी लिफ्ट नहीं पहुंचा पा रही थी। रात में ही गोरखपुर से आई एक टीम रेस्क्यू में लगी थी लेकिन बच्चों को निकाला जा सका। 

बच्चों के नाम क्या हैं?

सीढ़ी टूटने की वजह से सिद्धार्थ, शनि और गोलू नीचे गिर गए थे। गंभीर रूप से चोटिल होने की वजह से सिद्धार्थ की मौत हो गई, वहीं शनि और गोलू  गंभीर रूप से जख्मी हैं। पवन और कल्लू टंकी पर फंस गए थे, जिन्हें बचा लिया गया है। 

शिवशरणप्पा, जिला मजिस्ट्रेट:-
2 बच्चे अभी भी टंकी पर फंसे थे। एयर फोर्स से हम लगातार संपर्क में थे जिनकी मदद से हेलीकॉप्टर से बच्चों को रेस्क्यू कर लिया है। बच्चे सुरक्षित हैं और स्वस्थ हैं।

 

 

यह भी पढ़ें: 'स्कूल तोड़ दूंगा..', बच्चे ने दी टीचर को धमकी, वीडियो हुआ वायरल


कैसे बचाए गए बच्चे?

जिला प्रशासन ने राज्य सरकार से मदद मांगी, फिर गोरखपुर के सेंट्रल एयर कमांड से एक Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर के जरिए बच्चों को बाहर निकाला गया। रविवार सुबह 5.20 पर एक हेलीकॉप्टर पानी टंकी के पास पहुंचा। वायुसेना के जवानों ने 15 मिनट में बच्चों को बाहर निकाल लिया। बच्चों को उसी हेलीकॉप्टर से गोरखपुर ले जाकर चेकअप कराया गया।