हरिद्वार के लक्सर विधानसभा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता जमकर वायरल हो रहे हैं। उन्होंने एक जनसभा में अपने विकास कार्यों को गिनाते हुए जनता से कहा कि अगर उनके लगवाए हुए नल से लोगों के पानी पीकर भी वोट नहीं दिया तो लोगों का पेट खराब हो जाएगा। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग पूर्व विधायक के भाषण को खूब शेयर कर रहे हैं।

संजय गुप्ता का जन्मदिन था, उसी दिन उन्होंने अपने ही घर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग और राज्य की राजनीतिक हस्तियां पहुंची थीं।  लोगों उन्होंने इसी कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने इलाके में पानी की समस्या दूर करने के लिए टंकियां बनवाईं, साफ पानी लोगों तक पहुंचाया फिर भी अगर लोगों ने वोट नहीं दिया तो उनका पेट खराब हो जाए। 

यह भी पढ़ें: 'हम भी इंडियन हैं, चाइनीज मत बोलो', अरुणाचल की बच्ची का वीडियो वायरल

'वोट नहीं दोगे तो पेट खराब हो जाएगा'

संजय गुप्ता, पूर्व बीजेपी विधायक:-
यहां पानी तो सब पीएंगे। जो पहले 20 फीट का गंदा पानी पीते थे, अब स्वच्छ पानी पीते हैं।  जो पानी पीकर भी मुझे वोट न दे, उसके पीट में कीड़े पड़ेंगे।

संजय गुप्ता ने कहा, 'मैं उस पर पानी को हाजिर नाजिर करके कह रहा हूं जो मेरे लाया हुआ पानी पीएगा, स्वच्छ पानी, बीमारी से दूर भगाने वाला पानी, उसके पेट में प्लास्टिक के कीड़े पड़ेगे और फट जाएगा उसका पेट।'

कौन हैं संजय गुप्ता?

संजय गुप्ता हरिद्वार के लक्सर से विधायक रह चुके हैं। उनकी पढ़ाई 1991 में बीएसएम कॉलेज रूड़की से हुई है। वह किसान परिवार से आते हैं। व्यापार में भी उनका तगड़ा निवेश है। संजय गुप्ता की कुल संपत्ति करीब 6 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

 

साल 2012 के चुनाव में उनकी संपत्ति करीब 68 लाख रुपये थी, जो 2017 में बढ़कर करीब 2 करोड़ 86 लाख हो गई थी। वह खेती-किसानी और व्यापार में भी सक्रिय हैं। वह 2 बार विधायक रह चुके हैं। लक्सर से वह 2022 में चुनाव हार गए थे।

 

 



यह भी पढ़ें: बैग की चेन खुली रह गई, हाईवे पर नोटों की बारिश, पुराना वीडियो अब क्यों वायरल है?

पहले भी चुके हैं वायरल होने वाला बयान 

साल 2022 में भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की थी कि 'मेरे कपड़े फाड़ दो, मेरे ऊपर जूतों की माला डाल दो, लेकिन मुझे ही वोट दो।' 

चुनाव प्रचार के दौरान संजय गुप्ता लोगों के सामने रो पड़े थे। उन्होंने कहा था कि मैंने जो बीज बोए हैं, उन्हें किसी और को काटने मत देना। अगर आप मेरे कपड़े फाड़ना चाहते हैं, मेरे गले में जूतों की माला डालना चाहते हैं, तो डालिए। लेकिन मुझे ही वोट दीजिए। वरना भगवान आपको माफ नहीं करेंगे।' वह अपने इस अंदाज के लिए मशहूर भी हैं।