महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले एक इन्फ्लुएंसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुणे के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 23 साल के इन्फ्लुएंसर दिव्य जितेंद्र परमार ने एक लड़की को बताया कि उस पर नेगेटिव एनर्जी का साया है। इसी नेगेटिव एनर्जी के नाम पर लड़की से अश्लील फोटो मांगी थी। साथ ही लड़की से कहा था कि इस नकारात्मक ऊर्जा को हटाने के लिए एक खास तरह की फिजिकल एक्टिविटी करनी होगी, जिसके लिए लड़की से बिना कपड़ों वाली तस्वीर मांगी गई थी। लड़की ने परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोपी दिव्य जितेंद्र पेशे से आध्यात्मिक इन्फ्लुएंसर है, जो कई लोगों के साथ सेशन करता था। दिव्य जितेंद्र दावा करता था कि वह लोगों को मानसिक शांति और लोगों के बीच पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है। इसी सिलसिले में पीड़ित लड़की दिव्य जितेंद्र से मिली थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दिव्य जितेंद्र ने कथित तौर पर मानसिक शांति दिलाने की बजाय उसका शोषण किया।
यह भी पढ़ें: कुत्तों की नसबंदी ना होने पर किया हंगामा, मुखौटा पहनकर पहुंच गया कलेक्टर ऑफिस
मांगी अश्लील तस्वीर
पुलिस को पीड़ित महिला ने बताया कि वह आरोपी दिव्य जितेंद्र के सेशन में शामिल हुई थी, जहां आरोपी ने उन्हें बताया कि महिला पर नकारात्मक ऊर्जा है, जिसे कथित तौर पर फिजिकल एक्टिविटी के जरिए हटाया जा सकता है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उन्हें पहले नेगेटिव एनर्जी के नाम पर डराया और भ्रमित किया। उसके बाद पीड़िता से कथित तौर पर बिना कपड़ों वाली फोटो मांगी थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे इतना डराया गया कि उस दबाव में आकर फोटो भेजना पड़ा।
यह भी पढ़ें: पिस्तौल दिखाकर फंसा ऑटो ड्राइवर, घर पर पुलिस पहुंची तो आलमारी से निकले 3 करोड़
पुलिस की जांच-पड़ताल
पीड़िता के मुताबिक, इस घटना से न सिर्फ उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ा, बल्कि उनकी गरिमा को भी ठेस पहुंची है। पीड़िता ने कोंढवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने काला जादू से जुड़े कानून के तहत मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार किया और उसका लैपटॉप भी जब्त किया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल, इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
