उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में सड़क पर एक वैवाहिक विवाद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी को एक सरकारी कर्मचारी के साथ कार में देख लेता है। इसके बाद वह बीच सकड़ पर ही दोनों का विरोध करने लगता है।

 

कुछ देर तक सड़क पर बहुत हंगामा होता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया, जिसकी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं बर्गर खाऊंगा, तुम जैसे...', CJP के विजेता दहिया ट्रोल क्यों हो रहे?

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स दावा करता है कि उसकी पत्नी पिछले तीन महीने से घर से बाहर रह रही है। वीडियो में उसने आरोप लगाया कि वह एक दूसरे अन्य शख्स के साथ रह रही है। वह भावुक होकर कहता सुनाई देता है कि उसके परिवार में 14 साल का एक बच्चा भी है और इस पूरे मामले से उसका परिवार बिखर गया है। वीडियो में यह भी कहता हुआ सुना जा सकता है कि उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ केस किया है। हालांकि, इन दावों की अभी तक अलग से पुष्टि नहीं हुई है।

 

मीडिया रिपोर्ट में छपे चश्मदीदों के अनुसार, पति ने अपनी बाइक कार के सामने लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद कार में बैठे व्यक्ति और अपनी पत्नी से उसकी तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में आसपास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सड़क पर भीड़ लगने से यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं BJP या कांग्रेस समर्थक नहीं लेकिन...', वायरल हो गया एल्विश यादव का पोस्ट

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सड़क पर बढ़ते हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात सामान्य कराया। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। साथ ही वायरल वीडियो में किए जा रहे सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हो सकी है।