पाकिस्तान के कराची शहर में स्थित ल्यारी इलाके के लोगों ने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की कमाई में हिस्सेदारी की मांग उठाकर सबको हैरान कर दिया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। ल्यारी के निवासियों का कहना है कि फिल्म की पूरी कहानी और उसका आधार उनके इलाके से जुड़ा है, इसलिए इस भारी मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा वहां के लोगों को मिलना चाहिए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ल्यारी के लोग सीधे तौर पर फिल्म के मेकर्स से पैसे मांगते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि फिल्म ने उनके इलाके की पहचान और वहां की परिस्थितियों का इस्तेमाल करके करोड़ों रुपये कमाए हैं। कुछ निवासियों ने तो यहां तक मांग की है कि फिल्म की कमाई का 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा ल्यारी के विकास और जन कल्याण के लिए दिया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: सांप के जहर वाले केस में फंसे थे एल्विश यादव, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी FIR
इलाके की खराब हालत
ल्यारी के लोगों ने अपने इलाके की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि वहां सड़कें टूटी हुई हैं और बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। एक स्थानीय निवासी ने वीडियो में कहा कि उनके इलाके की हालत तभी सुधरेगी जब 'इंडिया वाले पैसे देंगे'। वहां लोगों का मानना है कि फिल्म की व्यावसायिक सफलता का लाभ उस समुदाय को मिलना चाहिए जिसकी असल जिंदगी से प्रेरित होकर यह कहानी बुनी गई है।
इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसमें रणवीर सिंह एक भारतीय खुफिया अधिकारी की भूमिका में हैं जो ल्यारी के अंडरवलर्ड नेटवर्क के बीच एक गुप्त मिशन को अंजाम देते हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर.माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया है। इस फ्रेंचाइजी के पहले भाग ने भी करीब 1,300 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें: 'सुनने से पहले मर ही जाता तो ठीक था...', मोनालिसा के आरोपों ्पर पिता का जवाब
मेकर्स का जवाब
ल्यारी के लोगों की इन मांगो के बावजूद अभी तक निर्देशक आदित्य धर या फिल्म के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, इंटरनेट पर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या किसी वास्तविक स्थान या समुदाय पर आधारित फिल्म को अपनी कमाई का हिस्सा वहां के लोगों के साथ शेयर करना चाहिए। ल्यारी के लोगों की यह मांग सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रही है।
