नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां सोसाइटी में एक शख्स ने गार्ड को बुरी तरह पीटा। जब वह शख्स गाड़ी लेकर सोसाइटी में घुसा, तब सोसाइटी के एंट्रेंस गेट पर बैरियर लगा हुआ था, जिसे हटाने के लिए गार्ड आगे बढ़ ही रहा था। इसी समय शख्स ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाकर बैरियर तोड़ते हुए अंदर घुस गया।

 

इसके बाद शख्स अपनी गाड़ी से उतरा और उसने गार्ड को कई थप्पड़ मार दिए। गार्ड बुजुर्ग था, जो इस थप्पड़ को सह नहीं पाया, इस वजह से वह जमीन पर गिर गया। इस मामले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर कई लोग आरोपी के खिलाफ एक्काशन लेने की बात कर रहे हैं।

 

यह वीडियो नोएडा के रजत विहार की एक सोसाइटी का है। वायरल वीडियो के कमेंट में नोएडा के आधिकारिक पुलिस अकाउंट ने बताया है कि इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी राय दी है।

 

यह भी पढ़ें: 'मंदिर के पुजारी रेप कर, वीडियो बनाते हैं', चचेरे ससुर की हैवानियत डरा देगी

 

वायरल वीडियो में क्या है?

 

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गार्ड बैरियर हटाने के लिए आगे बढ़ रहा था, तभी आरोपी शख्स ने गाड़ी तेज रफ्तार में सोसाइटी के अंदर ले आया, जिससे सोसाइटी का बैरियर टूट गया। इसके बाद आरोपी शख्स गाड़ी से बाहर निकला और गार्ड को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने की वजह से गार्ड जमीन पर गिर गया, जिसे वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उठाया।

लोगों ने क्या कहा?

 

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने आरोपी शख्स का विरोध किया है, साथ ही गार्ड के लिए हमदर्दी व्यक्त की है।


अरुण सिंह ने कहा, 'ऐसे लोग मानसिक तौर पर दिवालिया हैं, जो गरीब लोगों को तुच्छ समझते हैं। समाज को ऐसे लोगों को सबक सिखाना चाहिए।'

 

यह भी पढ़ें: 'स्कूल तोड़ दूंगा..', बच्चे ने दी टीचर को धमकी, वीडियो हुआ वायरल


सत्यम सिंह ने कहा, 'ऐसे बदतमीज व्यक्ति पर अगर कार्रवाई नहीं होती है तो लोगों का कानून से विश्वास उठ जाएगा।'


अभिजीत ने कहा, 'नोएडा में ज्यादातर जगहों पर गार्ड बुजुर्ग होते हैं। उन्हें देखकर ही मन में सम्मान का भाव उमड़ता है। इनको देख लो, एक मिनट की देरी हुई तो हाथ छोड़ने लगते हैं। कोई गार्ड हो या डीएम, सबकी गरिमा और सम्मान बनाए रखने की जरूरत है।'