नोएडा में एक पिज्जा दुकान से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दुकान में युवक पिज्जा बनाते समय कथित तौर पर उस पर थूकता दिखाई दे रहा है। घटना सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा फैल गया और खाने-पीने की चीजों की साफ-सफाई को लेकर सवाल उठने लगे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

आरोपी की पहचान मुजम्मिल के रूप में हुई है, जो सेक्टर-22 के चौड़ा गांव में 'पिज्जा हंट' नाम से फूड आउटलेट चलाता है। यह दुकान सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में आती है। करीब 1 मिनट 22 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद स्थानीय लोगों और संगठनों ने मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

 

यह भी पढ़ें: 'बंगाल का शुद्धीकरण होना था', MCU के कुलपति विजय मनोहर तिवारी का विवादित बयान

CCTV फुटेज से सामने आया मामला

हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्हें स्थानीय लोगों से इस घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने दुकान की CCTV फुटेज देखी, जिसमें आरोपी पिज्जा तैयार करते समय संदिग्ध हरकत करता नजर आया। संगठन के खोडा यूनिट अध्यक्ष सोनू शर्मा के अनुसार, रविवार को कार्यकर्ताओं ने आरोपी को दोबारा ऐसी हरकत करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि पुलिस तक पहुंचाने से पहले आरोपी के साथ मारपीट की गई।

 

यह भी पढ़ें: इंस्टा पर शोएब बना सौरभ, हिंदू लड़कियों को फंसाकर करता था ब्लैकमेल, पकड़ा गया

आरोपी ने आरोपों को बताया गलत

पुलिस पूछताछ में मुजम्मिल ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि वह पिज्जा बेस पर लगी अतिरिक्त मैदा हटाने के लिए सिर्फ फूंक मार रहा था न कि खाने पर जानबूझकर थूक रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। वायरल वीडियो और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। शुरुआती कार्रवाई के तहत आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।