सोशल मीडिया पर राजस्थान की राजधानी जयपुर का एक वीडियो वायरल है। इसमें एक जूता दुकानदार सोशल मीडिया के माध्यम से नोटों की कड़क गड्डियां बेच रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक शख्स एक हजार रुपये की गड्डी लेने पर एक निश्चित मुनाफा लेता था। इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। लोगों को अक्सर नोटों की कड़क गड्डियों की जरूरत होती है। इसी मौके का फायदा उठाकर दुकानदार मुनाफा कमाने लगा और सोशल मीडिया के माध्यम से खुद का प्रचार भी करने लगा।

 

वायरल वीडियो पर जयपुर पुलिस ने संज्ञान लिया। आरोपी की पहचान करके गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि नोटों की गड्डियां बेचना और उस पर मुनाफा कमाना अपराध है। आरोपी के पास से नई गड्डियां भी बरामद की गई हैं।

 

यह भी पढ़ें: ड्रग्स देकर UK में पत्नी का अजनबियों से करवाता था रेप, पति को 12 साल की सजा

गड्डियां बेचना अवैध, आरोपी को पकड़ा गया 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कोई दुकानदार सोशल मीडिया पर 10 और 20 रुपये की गड्डियां बेच रहा है। शादी का सीजन होने के कारण लोगों को छोटे नोटों की जरूरत होती है। वह मुनाफा कमाकर नोटों की गड्डियां बेच रहा था। मुनाफा कमाकर नोटों की गड्डियों को बेचना आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक अपराध है। पहचान करने के बाद व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से नोटों की गड्डियों को भी जब्त किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: चार दशक की दुश्मनी भूले बृजभूषण और मनकापुर राजघराना? योगी के मंच पर साथ आए

कीमत से अधिक वसूलना अवैध

नए नोटों की गड्डियों का व्यापार करना अवैध है। कोई भी शख्स तय कीमत से ज्यादा नहीं वसूल सकता है। अगर कोई व्यक्ति उस पर मुनाफा कमाता है तो इससे बाजार में नई गड्डियों की किल्लत हो जाती है। व्यापारियों और आम जनता तक नई नोटों की गड्डियां नहीं पहुंच पाती है। जबकि मुनाफे के कारण यही गड्डियां आसानी से कुछ लोगों तक पहुंच जाती हैं।