सोशल मीडिया पर इन दिनों वृंदावन के 19 साल के युवा कथावाचक वायरल हो रहे हैं, जिनके प्रवचन और चमत्कारों ने लोगों के बीच लोकप्रियता नहीं बनाई। इसके बजाय उनके लुक्स ने जेनरेशन Z के लोगों को दीवाना बना दिया। लोग उन्हें जेन जी बाबा के नाम से जान रहे हैं। इस लोकप्रिय कथावाचक का नाम शाश्वत आचार्य है। उनके घुंघराले बाल और चेहरा लोगों को पसंद आ रहे हैं।

 

इस समय इंस्टाग्राम पर शाश्वत आचार्य के वीडियो वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर शाश्वत का इंस्टाग्राम अकाउंट है, जहां वे कथा सुनाते वीडियो शेयर करते हैं। इसके अलावा शाश्वत अपने यूट्यूब चैनल पर भी वीडियो शेयर करते हैं, जिन्हें आजकल जेन जी युवा देखते हैं। उन्हें देखकर लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि इतनी कम उम्र में शाश्वत धार्मिक गतिविधियों से कैसे जुड़ गए।

 

यह भी पढ़ें:  चर्च में प्रार्थना कर रहे थे पादरी, सिर पर क्रूस गिरने से हुई मौत; Video वायरल

बचपन से ही था अध्यात्म से जुड़ाव

शाश्वत आचार्य आज से नहीं, बल्कि बचपन से ही धर्म और अध्यात्म से जुड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाश्वत आचार्य 4 साल की उम्र से ही पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने लगे थे। इस वजह से उनका धार्मिक जुड़ाव बना रहा। जानकारी के लिए बता दें, शाश्वत आचार्य का जन्म 5 अगस्त 2007 को उत्तर प्रदेश के वृंदावन में हुआ था।

 

अब शाश्वत आचार्य वृंदावन में श्रीमद्भागवत पुराण की कथा का व्याख्यान करते हैं। इसके साथ ही शाश्वत आचार्य जी महाराज को वृंदावन स्थित 'श्री धाम गोदा विहार मंदिर' का 'पीठाधीश्वर' माना जाता है। साथ ही वे श्रीकृष्ण की लीलाओं और धर्म से जुड़ी शिक्षाएं देते हैं, जिन्हें सुनकर लोग प्रेरणा लेते हैं। सिर्फ 19 साल की उम्र में धर्म से जुड़ा ज्ञान ही शाश्वत को लोकप्रिय नहीं बना रहा है, बल्कि उनके लुक्स को देखकर भी लोग दीवाने हो गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: पति के साथ चिड़ियाघर घूमने गई महिला, प्रेमी के साथ हुई फरार; CCTV फुटेज वायरल

शाश्वत क्यों कहे जाते हैं जेन जी बाबा?

शाश्वत आचार्य सोशल मीडिया पर इसलिए वायरल हो रहे हैं, क्योंकि वे ज्यादातर जेन जी युवाओं के बीच अपने लुक्स की वजह से लोकप्रिय हो रहे हैं। उनकी रील्स के कमेंट्स में युवा उनके धार्मिक ज्ञान की तारीफ करने के बजाय उनके लुक्स और सुंदरता की तारीफ कर रहे हैं। कई लोग शाश्वत आचार्य की तुलना हॉलीवुड की सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' में मुख्य किरदार माइक व्हीलर का रोल निभाने वाले फिन वुल्फहार्ड से कर रहे हैं।