मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक नई नवेली शादीशुदा महिला अपने पति के साथ चिड़ियाघर घूमने गई। जब महिला का पति चिड़ियाघर के गेट के पास बाइक पार्क करने गया, तभी महिला किसी अन्य व्यक्ति की बाइक पर बैठकर फरार हो गई। महिला पर आरोप लगा है कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिला ग्वालियर के शिवपुरी जिले के नरवर इलाके की रहने वाली है, जो मंगलवार को अपने पति के साथ चिड़ियाघर घूमने गई थी। इसके बाद महिला वहां से फरार हो गई। महिला के पति ने पुलिस थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पति ने पुलिस को बताया कि वह शायद अरमान खान नाम के युवक के साथ गई थी। इसके साथ ही शख्स ने आरोप लगाया कि अरमान उनकी पत्नी को भगाकर ले गया था। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें: 'पवित्रता चेक करने का कौन सा थर्मामीटर है?' प्रेमानंद पर भड़कीं अल्का लांबा
प्रेमी की बाइक पर बैठकर हुई फरार
चिड़ियाघर के गेट के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर आई थी। फिर महिला का पति बाइक पार्क करने गया, तभी एक अन्य बाइक सवार वहां आया। उसकी बाइक पर बैठकर महिला वहां से चली गई।
इसके बाद जब पति वहां आया तो उसे अपनी पत्नी दिखाई नहीं दी। उसने आसपास के इलाके में तलाश की, लेकिन जब महिला नहीं मिली तो शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शख्स ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि अरमान खान उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया।
यह भी पढ़ें: 'पत्नी बीमार है, तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं', टीचर से बोला प्रबंधक, हो गई जेल
महिला की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शख्स के मुताबिक, उनकी पत्नी की उम्र सिर्फ 18 साल है। पुलिस महिला और आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। फिलहाल पुलिस महिला का पता नहीं लगा पाया है। इस मामले को लेकर पुलिस स्टेशन के अधिकारी शैलेंद्र भार्गव ने कहा कि पुलिस उस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है, जो महिला को बाइक पर बैठाकर लेकर गया था।
