logo

ट्रेंडिंग:

बिना मछली खाए भी मिल सकता है ओमेगा-3, क्या खाना है जान लीजिए

ओमेगा 3 सिर्फ मछली खाने से ही नहीं मिलता, बल्कि अलसी के बीज खाने से भी हमें ओमेगा 3 मिल सकता है। इसके अलावा अलसी के बीज खाने के कई फायदे होते हैं।

Flax seed

अलसी के बीज, Photo Credit- Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में व्यक्ति के शरीर का फिट रहना बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अलसी के बीज खाना फायदेमंद है क्योंकि अलसी के बीज में ओमेगा 3 होता है। ओमेगा 3 से दिल और दिमाग स्वस्थ रहता है। कई लोगों का मानना है कि ओमेगा 3 सिर्फ मछली खाने से मिलता है लेकिन यह सच नहीं है। मछली के अलावा अलसी खाने से भी हमें ओमेगा 3 मिलता है।

 

भारत में कई लोग ऐसे हैं जो शाकाहारी भोजन खाते हैं और मछली नहीं खाते हैं। इसलिए वे लोग अलसी के बीज खाकर ओमेगा 3 के फायदे पा सकते हैं। अलसी के बीज खाने से न सिर्फ ओमेगा 3 बल्कि फाइबर, प्रोटीन और विटामिन भी मिलते हैं, जिससे शरीर को कई फायदे होते हैं। अब सवाल उठता है कि अलसी खाने से क्या फायदे होते हैं, क्या नुकसान होते हैं और ओमेगा 3 क्या है और यह सेहत के लिए क्यों जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें: बिना तंबाकू खाए भी हो जाता है मुंह का कैंसर, कारण और बचाव के तरीके जान लीजिए

ओमेगा 3 क्या है?

ओमेगा 3 एक हेल्दी फैटी एसिड है, जिसे हमारा शरीर खुद नहीं बना सकता। इसलिए हमें इसे आहार के जरिए लेना पड़ता है। ओमेगा 3 दिल और दिमाग में सूजन को कम करने में मदद करता है, जिससे वे सही ढंग से काम करते हैं। साथ ही, यह शरीर में मौजूद खराब फैट को कम करने में भी सहायक होता है। इसी वजह से ओमेगा-3 युक्त आहार खाना चाहिए। अलसी के बीज में ओमेगा 3 होता है, इसलिए रोजाना सीमित मात्रा में अलसी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

अलसी के बीज में ओमेगा 3 के अलावा क्या है?

अलसी के बीज आज के दौर में शरीर के लिए वरदान से कम नहीं हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी1 और ओमेगा 3 होता है, जो सेहत के लिए बेहद लाभदायक है। अगर अलसी के बीज नियमित रूप से खाए जाएं तो इसके कई फायदे देखने को मिल सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: सिर्फ तीखेपन के लिए नहीं होती मिर्च, कितने फायदे हैं जान लीजिए

 

बेहतर डाइजेशन -अलसी के बीज में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।


वजन घटाने में मददगार- अलसी के बीज में फाइबर होता है, जिसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है और भूख कम लगती है। भूख कम लगने की वजह से व्यक्ति कम खाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।


स्किन में निखार- अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो त्वचा को अंदर से पोषण देता है। इससे त्वचा संबंधी समस्याएं कम हो सकती हैं और स्किन में निखार आ सकता है।

 

हार्मोन संतुलन- अलसी के बीज में लिग्निन पाया जाता है, जो महिलाओं के हार्मोन संतुलन में मदद करता है। इसके सेवन से मासिक धर्म नियमित समय पर आता है।

कैसे खाएं अलसी के बीज?

अलसी के बीज अलग-अलग तरीकों से खाए जा सकते हैं। आप अलसी के बीज को दरदरा पीसकर एक साफ जार में रख सकते हैं। इसके बाद रोज एक चम्मच अलसी पाउडर को पानी, दही, आटे या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं। चाहें तो साबुत अलसी के बीज भी खाए जा सकते हैं, लेकिन उन्हें अच्छी तरह चबाना जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें: छोटे शहरों के लोगों को क्यों चाहिए मेट्रो सिटी वाले पार्टनर? वजह समझिए

अलसी के बीज के नुकसान

किसी भी चीज का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। उसी प्रकार अलसी के बीज ज्यादा खाने से कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

 

लूज मोशन- अगर अलसी का ज्यादा सेवन किया जाए तो दस्त की समस्या हो सकती है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए ताकि यह आसानी से पच सके।

 

अनपच- ज्यादा मात्रा में अलसी खाने से अपच हो सकता है, क्योंकि इसमें फाइबर अधिक होता है। ज्यादा फाइबर लेने से पेट में गैस, कब्ज या अनपच की समस्या हो सकती है।


खून पतला होना - अलसी के बीज में ओमेगा-3 होता है। अधिक मात्रा में सेवन करने से खून पतला हो सकता है। इसलिए जरूरत से ज्यादा अलसी खाने से बचना चाहिए।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap