शेयर मार्केट में आज गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सेंसेक्स शुरुआती मिनटों में करीब 255.83 से 500+ अंक फिसलकर 74,070.34 के स्तर पर खुला और बाद में यह 600 अंक से ज्यादा नीचे लुढ़क गया। वहीं,  निफ्टी 50 लगभग 72.95 अंक गिरकर 23,332.65 के स्तर पर खुला। बाजार में आए इस गिरावट के बीच मारुति, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और बीईएल जैसे बड़े शेयर बिखरे हुए नजर आए।  

 

बात करें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी की करें, तो ये इंडेक्स भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए नजर आया।  अपने पिछले कारोबारी बंद 22,811 की तुलना में ये 22,687 पर ओपन हुआ। इसके बाद 50 शेयरों वाले इस इंडेक्स के फिसलने की रफ्तार भी तेज हो गई और ये 22,557 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया। 

 

यह भी पढ़ें: AI पर अरबों का दांव, क्या कंपनियों की कमाई भी उसी रफ्तार से बढ़ेगी?

कैसा रहा आज कंपनियों का हाल?  

22 अक्टूबर 2026 को सुबह 09:58 बजे कंपनियों का हाल खस्ता रहा। इस वक्त 30 में से सिर्फ 5 शेयर हरे निशान में दिखे। टॉप गेनर्स में ETERNAL (₹314.70) सबसे आगे रहा, जो 0.95% चढ़ा, उसके बाद BHARTIARTL (₹1907.70) में 0.81%, INFY (₹1172.05) में 0.40%, KOTAKBANK (₹437.60) में 0.25% और BAJFINANCE (₹926.00) में 0.10% की बढ़त रही। 

दूसरी तरफ़ टॉप लूज़र्स में POWERGRID (₹246.30) सबसे ज्यादा 2.22% टूटा, फिर ASIANPAINT (₹2280.40) में 1.88%, MARUTI (₹11057.50) में 1.80% और TRENT (₹2769.30) और BEL (₹365.05) दोनों में 1.76% की गिरावट आई। इनके अलावा TATASTEEL (-1.54%) और M&M (-1.52%) भी भारी दबाव में रहे।   

आज सोना चांदी का भाव क्या है?

घरेलू बाजार में आज सोने-चांदी दोनों के भाव में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। बाजार खुलते ही सोना गिरकर करीब 1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी 2.05 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी। यानी  22 अक्टूबर को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतें धड़ल्ले से नीचे आ गई। 

 

आज 24 कैरेट सोना करीब 145,070 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 132,981 प्रति 10 ग्राम के आसपास दिखा। इसके अलावा, 18 कैरेट गोल्ड 108,803 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। वहीं बुलियन मार्केट में आज चांदी का भाव लगभग 205,640 रुयये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।