शेयर मार्केट में बीते कई दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, आज IT शेयरों में तेजी देखने को मिली है। गुरुवार, 8 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:15 बजे यह 198.56 अंक (0.27%) टूटकर 72,440.14 पर दिखा। बैंकिंग शेयरों पर ज्यादा दबाव रहा, जहां BSE बैंकेक्स 291.33 अंक (0.47%) फिसलकर 61,769.16 पर आ गया। वहीं IT शेयरों में बढ़त देखने को मिली। BSE फोकस्ड IT इंडेक्स 485 अंक (1.44%) चढ़कर 34,158.94 पर खुला। 

 

वहीं बात करें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 की तो इसमें भी हल्की गिरावट देखने को मिली। आज यह 22,599.05 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 22,521.10 तक फिसला और सुबह 9:15 बजे 73.95 अंक (0.33%) की कमज़ोरी के साथ 22,529.10 पर रहा। वहीं निफ्टी बैंक 0.11% गिरकर 54,992.35 पर और निफ्टी फिन सर्विस 0.26% गिरकर 24,850.85 पर रहा।   

 

यह भी पढ़ें: Deepfake से अपराध हुआ तो दोषी कौन, AI कंपनी, प्लेटफॉर्म या यूजर?

कैसा रहा कंपनियों का हाल? 

सबसे ज़्यादा बढ़त TCS में दिखी, जो 1.98% चढ़कर 2,125.25 रुपये पर पहुंचा। टेक महिंद्रा 1.53% की तेजी के साथ 1,511.90 रुपये पर रहा, जबकि HCL टेक (1.28%) और इंफोसिस (1.09%) भी मजबूत हुए। सन फार्मा 0.29% बढ़कर 1,788.50 रुपये पर था। दूसरी तरफ फाइनेंशियल शेयरों पर सबसे ज़्यादा दबाव दिखा। बजाज फाइनेंस 1.37% फिसलकर 950.90 रुपये पर आ गया और बजाज फिनसर्व 1.11% की गिरावट के साथ 1,721.75 रुपये रहा।

 

वहीं BEL (0.96%), अडानी पोर्ट्स (0.88%) और ITC (0.85%) भी सबसे ज्यादा कमजोर शेयरों में शामिल रहे। कुल मिलाकर सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 7 शेयर ही हरे निशान में थे, जिससे बाजार की शुरुआत कमजोर रही।

घरेलू बाजार में क्या सोना-चांदी का दाम?

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोना-चांदी दोनों के दाम में तेजी देखने को मिली है। बाजार खुलते ही सोने के दाम चढ़कर करीब 1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड किया, वहीं चांदी के भाव भी बढ़कर 2.24 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड किया। 

 

24 कैरेट सोना 149,730 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट सोना लगभग 137,253 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। इसके अलावा, 18 कैरेट गोल्ड 112,298 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब रहा। वहीं बात करें चांदी की तो भारत में चांदी के भाव लगभग 224,200 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड किया।