अक्टूबर के पहले दिन भी शेयर मार्केट की शुरुआत लाल निशान से हुई। शेयर मार्केट में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज 1 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 287 अंकों के नुकसान के साथ 72193 पर खुला। वहीं,  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला निफ्टी 76 अंक नीचे 22544 से  कारोबार की शुरुआत की।

 

वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सुबह 9:33 बजे तक ज़्यादातर बड़ी कंपनियों का हाल कमजोर रहा। 30 बड़ी कंपनियों में से 22 के शेयर लाल निशान में थे और सिर्फ 8 बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। पढ़ें कैसा रहा कंपनियों को हाल  

 

यह भी पढ़ें: Goldman से रिजेक्शन से CEO तक का सफर, कौन हैं जॉन वाल्ड्रॉन?

30 में से 8 कंपनियों में दिखी मजबूती 

बढ़त वालों में बैंक और IT कंपनियां आगे रहीं। कोटक बैंक का शेयर 2.59% चढ़कर 428.40 रुपये रहा। वहीं इंफोसिस 1.83% की तेजी के साथ 1,013.25 रुपये पर रहा। HCL टेक 1.49% और TCS 1.11% बढ़त दिखी,  एक्सिस बैंक (0.94%), HDFC बैंक (0.66%), ICICI बैंक (0.38%) और SBI (0.11%) भी हरे निशान में थे। दूसरी ओर M&M का शेयर सबसे ज्यादा 2.32% गिरकर 2,879.05 रुपये पर आ गया।

 

 इसके बाद ईटर्नल (1.75%), मारुति (1.60%), अल्ट्राटेक सीमेंट (1.55%) और BEL (1.54%) में गिरावट दर्ज की गई। वहीं ITC (1.12%), हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.05%) और एशियन पेंट्स (1.14%) भी एक प्रतिशत से ज्यादा गिरे। रिलायंस 0.51% कमज़ोर होकर 1,181.50 रुपये पर रहा और टाइटन व TECHM में मामूली 0.04% की गिरावट रही।  

आज क्या है सोने चांदी का भाव?

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी देखने को मिली, बाजार खुलते ही सोने के दाम चढ़कर करीब 1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड किया। इसके अलावा, चांदी के भाव में भी चढ़कर 2.25 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखा।   

 


1 अक्टूबर को सुबह 10:15 बजे तक देश में सोने का भाव बढ़त के साथ 24 कैरेट के लिए 1,50,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। गहनों में आम तौर पर इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1,37,537 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि 18 कैरेट का भाव 1,12,530 रुपये रहा। चांदी सोने से भी तेज चढ़ी और 2,320 रुपये (1.04%) की बढ़त के साथ 2,26,180 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।