आज हफ्ते के पहले दिन शेयर मार्केट की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सोमवार को बैंक और IT दोनों तरह के शेयरों में खरीदारी दिखी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सुबह 9:16 बजे सेंसेक्स 856.24 अंक यानी 1.15 प्रतिशत चढ़कर 75,315.77 पर कारोबार कर रहा था। BSE बैंकेक्स 307.51 अंक यानी 0.50 प्रतिशत बढ़कर 61,722.76 पर पहुंचा। इसके अलावा, BSE फोकस्ड IT इंडेक्स 198.32 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,090.87 पर रहा।

 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर भी बाजार में अच्छी बढ़त रही। सुबह 9:18 बजे निफ्टी-50 187.15 अंक यानी 0.81 प्रतिशत बढ़कर 23,240.25 पर था। निफ्टी बैंक 217.55 अंक यानी 0.40 प्रतिशत चढ़कर 54,904.50 पर पहुंचा। निफ्टी नेक्स्ट 50 में 0.79 प्रतिशत की तेजी रही और यह 68,243.70 पर था। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 116.70 अंक यानी 0.47 प्रतिशत बढ़कर 24,828.90 पर रहा। 

 

यह भी पढ़ें: Binance क्रिप्टो एक्सचेंज पर हुआ साइबर हमला, 50,000 करोड़ रुपये चोरी की आशंका

BSE पर कंपनियोंं का हाल जानिए

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सुबह 9:17 बजे एक को छोड़कर बाकी कंपनियां ग्रीन जोन में नजर आईं। रिलायंस 4.92% की बढ़त के साथ 1,220.75 रुपये पर रहा, सबसे आगे यही कंपनी थी। इसके अलावा,  टाटा स्टील 3.43% चढ़कर 173.45 रुपये पर, एनटीपीसी 2.91% तेजी के साथ 325.20 रुपये पर रहा। 

मारुति 2.69% ऊपर चढ़कर 11,720.10 रुपये पर नजर आया। एशियन पेंट्स 2.04% की बढ़त के साथ 2,362.15 रुपये पर, पावरग्रिड 1.40% चढ़कर 268.20 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। रेड जोन में सन फार्मा 1.06% टूटकर 1,759.35 रुपये पर करोबार कर रहा था। 30 शेयरों में यही अकेला शेयर लाल निशान में दिखा। 

सोना चांदी का भाव जानिए

घरेलू बाजार में सोना महंगा हुआ है। आज घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई है। आज सोना चढ़कर करीब 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी भी तेजी के साथ 1.82 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी। दीवाली के सप्ताह की शुरुआत होते ही धातुओं में तेजी लौट आई है। बाजार खुलते ही काफी समय बाद गोल्ड सिल्वर के दाम में उछाल देखने को मिला है।

 

आज मार्केट में 24 कैरेट सोना करीब 139,400 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 127,800 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड 104,550 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड करता नजर आया।  बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग 182,250 प्रति किलोग्राम के आसपास रही।