केंद्र सरकार ने बुधवार को सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष का असर, अब भारत पर भी पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 साल तक देश के आम लोगों से सोना न खरीदने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यह देशहित में जरूरी है। अब सरकार, सोने की खरीद पर अंकुश लगाने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सोना, चांदी और विदेश से आने वाले धातुओं के आयात कम करने की अपील की है। 

वित्त मंत्रालय ने 13 मई से सोशल वेलफेयर सरचार्ज (SWS) और एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलेपमेंट सेस (AIDC) में इजाफा किया है। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से तेल, गैस और धातुओं के आयात पर संकट मंडरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फॉरेन एक्सचेंज बचाने के लिए सोने की खरीद रोकने, विदेश यात्रा को स्थगित करने की अपील, कई बार दोहराई है। 

यह भी पढ़ें: अब तिजोरी नहीं, डीमैट में रहेगा सोना NSE का नया गोल्ड सिस्टम क्या है?

सोने पर कितनी बढ़ रही है कस्टम ड्यूटी?

सरकार के इस फैसले से अब सोने पर कुल कस्टम ड्यूटी बढ़कर 15 प्रतिशत हो जाएगी। भारत का सोने का आयात 2025-26 में 24 प्रतिशत से अधिक बढ़कर अपने उच्चतम स्तर 71.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया। मात्रा के हिसाब से, 2025-26 में आयात 4.76 प्रतिशत घटकर 721.03 टन रहा।

कितना बढ़े सोने का दाम?

सोने की कीमत वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 99,825.38 डॉलर प्रति किलोग्राम हो गई जो 2024-25 में 76,617.48 डॉलर प्रति किलोग्राम थी।

10 ग्राम सोना कितना महंगा हो गया?

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक दिल्ली में सोने की कीमत मंगलवार को 1,500 रुपये, लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 12,000 रुपये यानी 4.53 प्रतिशत बढ़कर 2,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोने की कीमत 42.33 डॉलर यानी एक प्रतिशत घटकर 4,692.64 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि चांदी की कीमत में 3.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.49 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

यह भी पढ़ें: डिजिटल गोल्ड गोल्ड में कैसे सोना खरीदते-बेचते हैं लोग? समझिए खेल

10 ग्राम सोना कितना का मिलेगा? 

ड्यूटी बढ़ने के बाद वायदा बाजार पर सोने की कीमतें, 10 हजार से ज्यादा बढ़ गईं हैं। 10 ग्राम सोने का भाव 10 ग्राम सोने का भाव 1.63 लाख रुपए के पार निकल गया है। वास्तविक कीमतें वायदा बाजार की कीमतों से कम हैं। फरीदाबाद में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना, 1,55,915.00 रुपये में मिल रहा है। चांदी कीमतें करीब 18 हजार रुपये प्रति किलो बढ़ सकी हैं। अभी चांदी 2,82,000 रुपये प्रति किलो मिल रही है।

पहले घटाई कस्टम ड्यूटी, अब सरकार ने फिर बढ़ा दी

सरकार ने 2024-25 के बजट में घरेलू रत्न और आभूषण उद्योग को बढ़ावा देने, अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने और स्थानीय कीमतों को कम करने के लिए सोने पर सीमा शुल्क घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया था।

यह भी पढ़ें: फूड प्रोसेसिंग में इंडस्ट्री है नया गोल्ड रश, होगा करोड़ों करोड़ों का मुनाफा

कब पिछली बार हुआ था ऐसा?

भारत ने फरवरी 2022 में शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से रुपये में आई गिरावट को देखते हुए करंट अकाउंट डेफिसिट (CAD) को काबू में रखने के लिए 2022 में सोने पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था।  चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता देश है। इसका आयत मुख्य रूप से आभूषण उद्योग करता है।

सोना, तेल, विदेश यात्रा पर PM मोदी की सलाह क्या है?

प्रधानमंत्री मोदी ने गिरते रुपये के मूल्य को स्थिर रखने और विदेशी मुद्रा भंडारण को बचाने के लिए लोगों से रविवार को खास अपील की थी। उन्होंने कहा था कि एक साल तक सोने की खरीद टाल दें, विदेश यात्रा न करें। पीएम मोदी ने पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने, शहरों में मेट्रो रेल सेवाओं का उपयोग करने, कार पूलिंग करने, इलेक्ट्रिक वाहनों का ज्यादा इस्तेमाल करने और और घर से काम करने का सुझाव दिया है। देश में तेल और खाद संकट का खतरा मंडरा रहा है।