पंजाब नेशनल बैंक ने अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत कुल 5138 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार पीएनबी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

 

पंजाब नेशनल बैंक के इस फॉर्म की पंजीकरण (Registration) प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू होगी और 24 फरवरी को आवेदन की आखरी तारिख होगी। उम्मीदवारों का चयन किस आधार पर होगा, इसकी पूरी जानकारी भी पीएनबी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

 

यह भी पढ़ें- आ गई JEE Main 2026 सेशन 1 की आंसर-की, चेक करने का तरीका जानिए

अप्रेंटिस पद क्या होते हैं

अप्रेंटिस एक ऐसा प्रशिक्षण कार्यक्रम होता है, जिसमें नए ग्रेजुएट छात्रों को प्रोफेशनल नौकरियों के लिए तैयार किया जाता है। साथ ही यह कंपनियों की कर्मचारी आवश्यकताओं को भी पूरा करता है। इस कार्यक्रम के दौरान उम्मीदवारों को काम करने के बदले वेतन (स्टाइपेंड) भी दिया जाता है। इसी तरह का अप्रेंटिस प्रोग्राम पंजाब नेशनल बैंक द्वारा शुरू किया जा रहा है, जिससे कई युवा उम्मीदवारों को रोजगार का अवसर मिलेगा।

 

फॉर्म कौन भर सकता है

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। यानी उम्मीदवार का ग्रेजुएशन 31 दिसंबर 2025 तक पूरा हो चुका होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसका मतलब है कि उम्मीदवार का जन्म 1998 से पहले और 2006 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें- CTET 2026 के दोनों पेपरों का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

आवेदन शुल्क

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 944 रुपये है। महिला उम्मीदवारों को 708 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (ST), अनुसूचित जनजाति (SC), पीडब्ल्यूडी (PWD)और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 236 रुपये रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

 

उम्मीदवारों का चयन

पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिस पदों पर चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी।

 

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in/Recruitment या फिर बीएफएसआई एसएससी की वेबसाइट bfsissc.com पर जाकर अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।