सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवा इस साल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर आयोजित की जाने वाली जीडी (जरनल ड्यूटी) कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। इस भर्ती का पहला चरण जारी है और दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस साल यह परीक्षा चार चरणों में आयोजित की जा रही है। पहला तरण 2 मई को खत्म हो जाएगा। इसके बाद दूसरा चरण 4 से 9 मई, तीसरा चरण 18 से 23 मई और चौथा चरण 25 से 30 मई तक चलेगा। 

 

इस भर्ती के जरिए 25 हजार से ज्यादा खाली पदों को भरा जाएगा। इसलिए इस भर्ती के लिए लाखों छात्रों ने अप्लाई किया है। परीक्षा के दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जिन भी युवाओं ने इस भर्ती के लिए अप्लाई किया है वह वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: THE एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में क्यों पिछड़ गया भारत? कारण समझिए

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?

  • लिखित परीक्षा (CBT)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • मेडिकल टेस्ट

एग्जाम पैटर्न

इस भर्ती परीक्षा में सबसे अहम पहला चरण यानी लिखित परीक्षा ही है। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी, जिसमें कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर एक प्रश्न के लिए 2 नंबर मिलेंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है। पेपर हल करने के लिए कुल 60 मिनट का समय दिया जाएगा। 

सिलेबस क्या है?

  • जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग
  • जनरल नॉलेज
  • मैथ
  • हिंदी और इंग्लिश

यह भी पढ़ें: NEET-UG के एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने में आ रही है दिक्कत तो सही तरीका जानिए

लास्ट एक हफ्ते के लिए टिप्स

इस भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में भी अब कुछ ही दिन का समय रह गया है। इस समय में पूरे सिलेबस को दोहराने की बजाय उन टॉपिक्स पर ध्यान दें जो पहले से पढ़े हुए हैं और जिनमें आपकी पकड़ मजबूत है। हर रोज तय समय पर मॉक टेस्ट या प्रैक्टिस पेपर हल करें, इससे आपकी स्पीड और प्रश्नों को सही करने में सुधार होगा। 

जनरल नॉलेज, मैथ्स, रीजनिंग और इंग्लिश और हिंदी जैसे विषयों को बैलेंस तरीके से पढ़ें यानी पैटर्न के हिसाब से समय दें। मैथ्स और रीजनिंग में शॉर्ट ट्रिक्स और फॉर्मूला का रिवीजन करते रहें, जबकि जीके के लिए पिछले कुछ महीनों के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स और बेसिक फैक्ट्स को दोहरा लें। अब रोजाना के जीके पर आपको ध्यान देने की जरूरत नहीं है।