कुछ समय पहले मेजर ऋषभ सिंह ने एड डी कैम्प (ADC) की नौकरी से इस्तीफा दिया। मेजर ऋषभ सिंह नेशनल क्रश माने जाते हैं, जिनके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। मेजर ऋषभ सिंह ने महज 30 साल की उम्र में ADC के पद से इस्तीफा दे दिया। ADC का पद बेहद प्रतिष्ठित और सम्मानित नौकरी है, जिसमें अधिकारी को हर समय राष्ट्रपति के साथ रहना होता है।
मेजर ऋषभ सिंह ने जब अपने पद से इस्तीफा दिया, तब से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वह राज शामानी के एक पॉडकास्ट में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने अपनी नौकरी से लेकर पर्सनल लाइफ के कुछ किस्से-कहानियां बताई थीं। इसी के साथ मेजर ऋषभ सिंह ने बताया था कि ADC की नौकरी की शर्तें क्या हैं। आइए जानते हैं कि ADC पद की चयन प्रक्रिया क्या है।
यह भी पढ़ें: चीनी का होगा आयात, अवैध स्टॉक रखने वालों पर होगी कार्रवाई, दाम में आएगी गिरावट
कैसे बनते हैं ADC?
ADC की चयन प्रक्रिया में वही व्यक्ति हिस्सा ले सकता है जो पहले से आर्मी, एयरफोर्स और नेवी में कमिशंड अधिकारी हो। इन्हीं अधिकारियों की परीक्षा होती है, जिसके बाद व्यक्ति ADC का पद संभाल सकता है। अब सवाल उठता है कि ADC पद के लिए चयन की प्रक्रिया क्या है।
1. अधिकारी शॉर्टलिस्ट- ADC के चयन की प्रक्रिया में सबसे पहले 20 से 30 अधिकारियों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। उन्हीं दावेदारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है, जिन्होंने कम से कम 5 साल तक आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में काम किया हो।
यह भी पढ़ें: 'BJP आज मेरे साथ है, कल हो न हो', कंगना रनौत ने क्यों दिया यह बयान?
2. इंटरव्यू- शॉर्टलिस्ट किए गए दावेदारों का इंटरव्यू लिया जाता है, जहां अधिकारियों से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और करंट अफेयर्स के सवाल पूछे जाते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों से कुछ सवाल पूछे जाते हैं, जिससे पता चल सके कि चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में व्यक्ति क्या करेगा। इस इंटरव्यू के आधार पर 5 अधिकारियों को चुना जाता है।
3. मैराथन इंटरव्यू- जिन अधिकारियों को चुना गया, उन्हीं 5 अधिकारियों को दिल्ली में बुलाया जाता है, जिनका राष्ट्रपति भवन में 14 दिनों तक इंटरव्यू लिया जाता है। 14 दिनों के बाद एक अधिकारी को चुन लिया जाता है, जिन्हें ADC पद संभालने का मौका मिलता है।
यह भी पढ़ें: 14 राज्यों से 253 गिरफ्तार, स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमलों का था प्लान
ADC अधिकारी की शर्तें
मेजर ऋषभ सिंह ने पॉडकास्ट में बताया कि ADC अधिकारी की कोई पर्सनल लाइफ नहीं होती है। इसका मतलब साफ है कि ADC अधिकारी बनने के बाद अधिकारी शादी भी नहीं कर सकते हैं। साथ ही, वह अधिकारी अपनी मर्जी के अनुसार कहीं घूमने भी नहीं जा सकते हैं।
