आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने 72 रनों से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।

 

पूरे मैच के दौरान मोहसिन नकवी नहीं दिखे। लेकिन मैच खत्म होने के कुछ देर बाद ही जब उनका चेहरा स्क्रीन पर दिखा तो दर्शकों में एक नया कौतूहल पैदा हो गया। सबके मन में यही सवाल था कि क्या भारतीय टीम नकवी से ट्रॉफी लेगी या नहीं? 

 

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: अभिषेक-ईशान का गरजा बल्ला, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

 

पिछले साल की तर्ज पर इस साल भी भारतीय क्रिकेट टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। मोहसिन नकवी अपनी टीम के साथ स्टेज पर ही हाथ बांधे खड़े रह गए। ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम पुरस्कार वितरण समारोह में हिस्सा लेने नहीं आई। 

 

 

 

 

मोहसिन नकवी ने श्रीलंका की टीम को उपविजेता का चेक दिया। वहीं श्रीलंका क्रिकेट के अंतरिम प्रमुख एरान विक्रमरत्ने ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को पदक सौंपे। श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू को पुरस्कार देने के बाद मोहसिन नकवी स्टेडियम से चलते बने। हालांकि अबकी बार ट्रॉफी अपने साथ नहीं ले गए।

 

यह भी पढ़ें: यमन में छिड़ी भीषण जंग, 500 सैनिकों की मौत; हूतियों के 1000 लड़ाके भी मरे

 

पिछले साल भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशिया कप का खिताब जीता था। उस वक्त सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी का बहिष्कार किया था। उनके हाथ से ट्रॉफी और पदक लेने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं मंच पर ही बिना ट्रॉफी के जश्न मनाया। मोहसिन नकवी यह ट्रॉफी अपने साथ उठा ले गए। बाद में इसे एसीसी कार्यालय में रखवा दिया गया। मगर अभी तक भारतीय टीम को यह ट्रॉफी नहीं मिली।