दिल्ली के चाणक्यपुरी में नागालैंड की एक लड़की और उसके दोस्तों के साथ कथित मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह कथित घटना चाणक्यपुरी इलाके के एक फाइव-स्टार होटल के पार्किंग एरिया में हुई। लड़की ने पुलिस से शिकायत में बताया कि वह पार्किंग एरिया में खड़ी थी। इस दौरान सफेद रंग की मर्सिडीज में आए 3 युवकों ने उसके साथ बदसलूकी की और उसे जबरन कार में खींचने की कोशिश की।  

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की ने बताया कि वह पार्किंग एरिया में खड़ी थी, तभी मर्सिडीज में आए 3 लड़कों ने उसके साथ बदसलूकी की और उसे जबरन कार में खींचने की कोशिश की। लड़की के दोस्तों ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने कथित तौर पर हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया।  

 

यह भी पढ़ें: आकाशवाणी भवन में जबरदस्ती घुसने का आरोप, प्रियंका और राहुल गांधी पर हो गई FIR

5 दोस्तों के साथ हुई बदसलूकी

चाणक्यपुरी इलाके में अशोका होटल के बाहर हुई इस घटना के बाद पीड़िता ने किडनैपिंग की कोशिश और बदसलूकी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा, 'मैं और मेरी दोस्त वॉशरूम से बाहर आ रही थीं, तभी तीन अनजान लोगों ने हमें पकड़कर अपनी कार में खींचने की कोशिश की। जब हमारे डॉक्टर दोस्तों ने बीच-बचाव किया, तो उन लोगों ने उन पर हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने अपनी कार की नंबर प्लेट हटा दी थी। उन्होंने कहा, 'हमने पुलिस को फोन किया, हमें पुलिस स्टेशन ले जाया गया लेकिन बार-बार एक्शन लेने की रिक्वेस्ट करने के बाद भी, पुलिस ने शुरू में FIR या हमारी कंप्लेंट रिकॉर्ड नहीं की। पीड़िता ने बताया कि वे सुबह करीब 3 या 4 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे, घंटों इंतजार करने के बाद उन्हें RML हॉस्पिटल ले जाया गया। यह मर्डर और किडनैपिंग की कोशिश है, हमारे घायल दोस्त अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।' लड़की ने कहा कि हम पांच लोग थे और वे तीन लोग थे। मैं नागालैंड से हूं और कई साल से दिल्ली में रह रही हूं।

दूसरी पीड़िता ने क्या कहा?

 एक और पीड़िता ने कहा, '3 लोगों ने हमें धमकाने, मारपीट करने और ज़बरदस्ती अपनी कार में खींचने की कोशिश की। जब हमारे दोस्त ने हमें बचाने की कोशिश की, तो उन्होंने उस पर हॉकी स्टिक से हमला कर दिया, उसे चोटें आईं। उन्होंने दूसरों के साथ भी मारपीट की। जब हमने पुलिस को फोन किया, तो उन लोगों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कार की नंबर प्लेट हटाकर भागने की कोशिश की। यह घटना पार्किंग एरिया में एग्जिट गेट के पास हुई। 

 

लड़की ने आगे बताया, "मैं एक डॉक्टर हूँ, मेरा एक और दोस्त भी डॉक्टर है। बाकी वकील हैं, और एक बिज़नेस ओनर है। जब पुलिस आई, तो वे हमें पुलिस स्टेशन ले गए। हमें घंटों तक पुलिस स्टेशन में बैठाया गया। बाद में हमें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां हमारा मेडिकल चेकअप किया गया। 

 

यह भी पढ़ें: आकाशवाणी भवन में जबरदस्ती घुसने का आरोप, प्रियंका और राहुल गांधी पर हो गई FIR

तीनों आरोपी गिरफ्तार 

इसके बाद चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती को मेडिकल जांच के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, पुलिस के मुताबिक, यह मामला महिला की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल होटल के CCTV फुटेज की भी जांच कर रही है। 

 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुछ आरोपों से इनकार किया है। हालांकि, इस मामले में फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और घटना में शामिल लोगों के बयानों की गहन जांच कर रही है।