पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार से एक 22 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की रात की है। आरोप है कि इलाके के एक कैफे से देर रात पार्टी करने के बाद साथ काम करने वाले दो आदमियों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। महिला ने आरोप लगाया कि थोड़ी देर बाद दो आदमियों ने उसके साथ गैंगरेप किया, जबकि उनके दूसरे साथियों ने उनका साथ दिया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी एक ही कैफे में काम करते थे। यह घटना सोमवार 23 नवंबर रात की बताई जा रही है, जब महिला प्रीत विहार के ‘सल्तनत कैफे’ में अपने सहकर्मियों के साथ एक पार्टी में शामिल हुई थी। बताया जा रहा है कि रात करीब 11:30 बजे कैफे बंद होने के बाद भी यह ग्रुप अंदर ही शराब पार्टी करता रहा। एक के पास कर्मचारी के पास कैफे की चाबी थी, इसलिए वे देर रात तक कैफे में ही रुके रहे।
यह भी पढ़ें: कौन हैं कॉमेडियन यश महेश्वरी जिसने महिलाओं के सिंदूर लगाने पर किया भद्दा कमेंट?
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी कड़कड़डूमा के क्रॉस रिवर मॉल में मौजूद कैफे 8 में काम करते थे। सोमवार रात, 7 लोग प्रीत विहार के सल्तनत कैफे में पार्टी के लिए इकट्ठा हुए थे। कैफे आमतौर पर रात 11.30 बजे बंद हो जाता है लेकिन एक कर्मचारी के पास चाबियां थीं और ग्रुप ने पार्टी जारी रखने के लिए देर रात कैफे फिर से खोल दिया।
ग्रुप ने शायद शराब पी थी और सुबह करीब 3.30 बजे कैफे से निकल गए। महिला ने आरोप लगाया कि थोड़ी देर बाद दो आदमियों ने उसके साथ गैंगरेप किया, जबकि उनके दूसरे साथियों ने उनका साथ दिया।
दो महिलाओं समेत 6 लोगों पर FIR
पुलिस ने चार आदमियों और दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी तीन को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। पुलिस स्टेशन में पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है। उसका बयान मजिस्ट्रेट के सामने भी दर्ज किया जाएगा।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला ने कथित घटना के तुरंत बाद पुलिस से संपर्क नहीं किया। CCTV फुटेज में कथित तौर पर वह एक पुरुष मित्र और दो अन्य महिलाओं के साथ गाड़ी में जाती हुई दिख रही है। इसके बाद वह मंगलवार सुबह करीब 5.45 बजे पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
