असम में तीसरी बार बहुमत के साथ बीजेपी सरकार की वापसी हो सकती है। लगभग सभी एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को प्रचंड जीत मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के मुताबिक 2021 की तुलना में बीजेपी का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। वहीं कांग्रेस अपने पिछले प्रदर्शन को भी बरकरार नहीं रख पाई है। हालांकि आपको बता दें कि यह एग्जिट पोल हैं। असली नतीजे 4 मई को जारी होंगे।

 

मैटराइज: सर्वे के मुताबिक असम में बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। कुल 126 में से बीजेपी गठबंधन को 85 से 95 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है। कांग्रेस 25 से 32 सीटों पर सिमट सकती है। अन्य के खाते में छह से 12 सीटें आने का अनुमान है। 

 

यह भी पढ़ें: Live: केरल से बंगाल तक किसे मिलेगी जीत? Exit Polls के नतीजे समझिए

 

चाणक्य स्ट्रैटेजीज: इस सर्वे में भी असम में तीसरी बार बीजेपी की वापसी का अनुमान है। हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में पार्टी को बीजेपी गठबंधन को 99 से 98 सीटें और कांग्रेस को 22 से 32 व अन्य के खाते में 03 से 05 सीटें आ सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें: Exit poll में बंगाल में पहली बार BJP सरकार, ममता सरकार की विदाई

 

पोल डायरी: इस सर्वे में बीजेपी की प्रचंड सरकार बनते दिखाया गया है। असम की 126 विधानसभा सीटों में बीजेपी गठबंधन को 86 से 101 पर जीत मिलने का अनुमान है। कांग्रेस 30 के भीतर सिमट सकती है। उसे 15 से 26 सीटों पर जीत मिल सकती है। अन्य के खाते 3 से 7 सीटें आ सकती हैं।